इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रायगढ़ की शानदार पहल
रायगढ़ - - बच्चों के ग्रीष्म महीना के पल को यादगार बनाने व उनकी छिपी प्रतिभा को निखारने और उनके बौद्धिक विकास को प्रखर बनाने के पवित्र उद्देश्य के साथ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रायगढ़ अध्यक्ष डॉ प्रभात पटेल व सचिव डॉ राजकुमार गुप्ता के विशेष मार्गदर्शन में सभी सदस्यों ने शहर के नटवर स्कूल के आंतरिक परिसर में विगत 10 से 17 मई तक बेहद खुशनुमा माहौल में सात दिवसीय भव्य निःशुल्क समर कैंप का आयोजन किया। जहाँ सैकड़ों बच्चे योग, विज्ञान, सनातन धर्म, स्वास्थ्य ज्ञान, पेंटिंग, डांस सहित अनेक विधा का ज्ञानार्जन योग्य प्रशिक्षकों के सानिध्य में भाग लेकर अपने समर पल को यादगार बनाया।


बच्चों को दी गई जानकारी - - निःशुल्क प्रशिक्षण कैंप की विस्तृत जानकारी देते हुए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रायगढ़ अध्यक्ष डॉ प्रभात पटेल, सचिव डॉ राजकुमार गुप्ता ने बताया कि यह कार्यक्रम कक्षा पहली से आठवीं तक के बच्चों को सनातन धर्म संस्कृति, योग, विज्ञान, स्वास्थ्य शिक्षा व बौद्धिक ज्ञान से जोड़कर उनकी प्रतिभा को निखारने के पवित्र उद्देश्य के साथ अनवरत सात दिनों तक सुबह 6 से सात बजे तक योगा, 7 से 7.30 तक धर्म ज्ञान, 7:30 से 8.30 तक हॉबी क्लास जिसके अंतर्गत डांस कत्थक, ओडिसी, पेंटिंग, रंगोली व 8.30 से 9 बजे तक बच्चों व उनके पैरेंट्स को फर्स्ट एड हेडिंग, सीपीआर ट्रेनिंग, डाइट टिप्स, कैरियर काउंसलिंग व प्रतिदिन प्रार्थना करने की विस्तृत जानकारी सुप्रसिद्ध चिकित्सकों, आयत डांस एकेडमी प्रशिक्षिका तब्बू परवीन, कोआर्डिनेटर गजेंद्र प्रताप सिंह ठाकुर और पेंटिंग प्रशिक्षिका शिवांगी पटेल के सानिध्य में दी गई। जिसका लाभ शहर के बच्चों को मिला।


अपनी प्रतिभा को निखारें - - वहीं आज 17 मई की सुबह सात दिवसीय निःशुल्क समर प्रशिक्षण कैंप का समापन शहर के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ चिकित्सक डॉ के. एन पटेल, डॉ प्रकाश मिश्रा, डॉ मनीष बेरीवाल, डॉ यू एस गुप्ता की विशेष उपस्थिति में किया गया। डॉ मनीष बेरीवाल ने उपस्थित सभी बच्चों को सोशल मीडिया में व्यर्थ चीजों से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि आप जितना ज्यादा यूँ ही अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए मेहनत करेंगे उतना ही भविष्य उज्जवल होगा। इसलिए पढ़ाई के साथ - साथ बौद्धिक ज्ञानार्जन करना जरुरी है। वहीं उन्होंने सभी बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के पश्चात सभी प्रतिभागी बच्चों, प्रशिक्षकों व सहयोगियों श्रीमती प्रियंका पटेल, अनुराधा नायक, किरण कुशवाहा, तब्बू परवीन, शिवांगी पटेल को शहर के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ चिकित्सक डॉ के. एन पटेल, डॉ मनीष बेरीवाल, डॉ यू एस गुप्ता ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया ।


इनकी रही उपस्थिति - - आज समापन अवसर पर शहर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ के. एन पटेल, डॉ प्रकाश मिश्रा, डॉ मनीष बेरीवाल, डॉ यू एस गुप्ता, डॉ मुकुंद अग्रवाल, डॉ दुर्गा शंकर पटेल, डॉ आलोक केडिया, डॉ शिव नायक, डॉ प्रशांत दास, डॉ त्रिभुवन साहू, डॉ जया साहू, डॉ स्निग्धा दास, डॉ राजू पटेल, डॉ मुकेश पटेल, डॉ दिनेश पटेल, डॉ अरविंद यादव, डॉ मुकेश भारती सहित अनेक सदस्यों की उपस्थित रही। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रायगढ़ अध्यक्ष डॉ प्रभात पटेल, सचिव डॉ राजकुमार गुप्ता सहित सभी सदस्यगण व विश्व हिंदू परिषद के सभी सदस्यों और एनआर इस्पात का विशेष सहयोग रहा।







