समाज के बच्चों ने किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन
रायगढ़ - - शहर की थवाईत महिला समिति की महिला सदस्यों ने समिति स्थापना के तीन वर्ष पूर्ण होने की खुशी में विगत 30 अप्रैल की शाम छह बजे अध्यक्ष श्रीमती दिशा थवाईत के विशेष मार्गदर्शन में शहर के ममता फाइन डाइन में समाज के बच्चों, युवतियों व महिला सदस्यों की उपस्थिति में यादगार मनभावन सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया।

गणेश वंदना से प्रारंभ - - कार्यक्रम का शुभारंभ सभी महिला सदस्यों ने भगवान गणेश जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित और पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया। इसके पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ बेहद ही खुशनुमा माहौल में किया गया।

सदस्यों का किया गया सम्मान - - कार्यक्रम के अन्तर्गत अध्यक्ष श्रीमती दिशा थवाईत व उपाध्यक्ष श्रीमती विनिता थवाईत ने उपस्थित सभी सदस्यों को समिति की रुपरेखा व गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। इसके पश्चात पदाधिकारी अध्यक्ष श्रीमती दिशा थवाईत, श्रीमती विनिता थवाईत उपाध्यक्ष, अनु श्री थवाईत सचिव, सीता थवाईत कोषाध्यक्ष, साथ ही महिला समिति संगठित सदस्य उमा थवाईत, दिप्ती थवाईत, सीता थवाईत का सम्मान किया गया। इसी तरह समिति के नए सदस्यों व ग्रुप प्रमुख का भी सम्मान किया गया।


मनभावन सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति - - थवाईत महिला समिति के सभी सदस्यों ने समिति स्थापना के तीन वर्ष पूर्ण होने की खुशी में समाज के बच्चों, युवतियों व महिलाओं के लिए मनभावन सांस्कृतिक कार्यक्रम का यादगार आयोजन किया जिसमें सभी बच्चे, युवतियों व महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम में चार चांद लगाया। इसके अतिरिक्त हौजी व विभिन्न प्रकार के गेम्स और विविध प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की गई। जिसका उपस्थित सभी लोगों ने भरपूर लुत्फ़ उठाया।वहीं विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

इनका रहा योगदान - - कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष श्रीमती दिशा थवाईत, श्रीमती विनिता थवाईत उपाध्यक्ष, अनु श्री थवाईत सचिव, सीता थवाईत कोषाध्यक्ष, दीप्ति थवाईत, माया थवाईत, तृप्ति थवाईत, उषा किरण थवाईत, मीरा थवाईत, सुलोचना थवाईत, संतोषी थवाईत, सुषमा थवाईत, नीतू थवाईत सहित सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।







