आठवीं रायगढ़ रोलबॉल प्रीमियर लीग चैंपियनशिप 2026 एम.एस.पी प्रीमियम कप 3.0 का हुआ समापन
रायगढ़ - - दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल बड़े रामपुर के बास्केटबॉल कोर्ट में 8th रोलबॉल प्रीमियर लीग और एम.एस.पी.प्रीमियम कप 3.0 का समापन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर आई.पी.एस शशि मोहन सिंह एस.एस.पी.रायगढ़ गरिमामयी म उपस्थिति रही। कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में राजीव रंजन सिंह हेड ऑफ एच.आर.एम. एस.पी स्टील एंड पावर प्लांट जामगांव, विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती पूनम पटेल सोलंकी एम.आई.सी.सदस्य एवं पार्षद नगर निगम रायगढ़, विशिष्ट अतिथि के तौर पर अनूप बंसल उद्योगपति एवं समाजसेवी रायगढ़,विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती अनीता अग्रवाल डायरेक्टर दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल बडे.रामपुर, साथ में विनोद अग्रवाल अध्यक्ष रायगढ़ रोलबॉल एसोसिएशन ,मुकेश मित्तल कलानोरिया संरक्षक रायगढ़ रोलबॉल एवं आशीष शर्मा उपाध्यक्ष रायगढ़ रोलबॉल एसोसिएशन की मंच में उपस्थिति रहीं।

खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कृत - - कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत उद्बोधन के पश्चात सर्वप्रथम नविका अग्रवाल रोलबॉल खिलाड़ी ने शानदार नृत्य प्रस्तुति दी, तत्पश्चात सर्वश्रेष्ठ रोलबॉल खेल विद्या में प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया,जिसमें अंडर 11 आयु वर्ग में सर्वप्रथम प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट यशस्वी पुरैना,अंडर 14 आयु वर्ग में कृसात सारस्वत, अंडर 17 आयु वर्ग में अक्षत अग्रवाल, अंडर 19,और सीनियर ग्रुप में सुजल अग्रवाल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे सभी खिलाड़ियों को 1000/ नगद राशि और कप ,आईपीएस शशि मोहन सिंह एस. एस.पी रायगढ़ के हाथों से पुरस्कार प्रदान किया गया, कार्यक्रम की अगले चरण में प्रीमियर लीग चैंपियनशिप में विजय खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया, जिसमें अंडर 11 में तृतीय स्थान पर केशव जी टीम, द्वितीय स्थान ,अथर्व टीम और प्रथम स्थान पर यशस्वी टीम रही, इसी क्रम में अंडर 14 आयु वर्ग में तृतीय स्थान पर अलीशा टीम ,द्वितीय स्थान पर मृणाल सिंह टीम और प्रथम स्थान पर देवांश की टीम रही अंडर 17 में द्वितीय स्थान पर अक्षत पटेल टीम रही,और प्रथम स्थान पर उत्सव की टीम रही,19 और सीनियर ग्रुप में द्वितीय स्थान पर सत्या टीम और प्रथम स्थान पर शिवांश की टीम रही सभी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र, मेडल और ट्रॉफी से नवाजा गया। स्केटिंग रेस में प्रथम ,द्वितीय, तृतीय स्थान जिन्होंने प्राप्त किया, सभी को मैडल और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया, अतिथियों ने 3rd रोल बॉल समर कैंप 2026 जो दिनांक 07 मई से 27 मई तक 20 दिवसीय समर कैंप में 30 खिलाड़ी जिन्होंने अपनी सहभागिता दर्ज की थी सभी खिलाड़ियों को एसो.के माध्यम से स्मृति चिन्ह मुख्य अतिथि आई.पी.एस शशि मोहन सिंह, कार्यक्रम अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह, विशिष्ट अतिथि श्रीमती पूनम पटेल सोलंकी, विशिष्ट अतिथि अनूप बंसल विशिष्ट अतिथि श्रीमती अनीता अग्रवाल इन सभी अतिथियों के हाथों से सभी को पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आईपीएस शशि मोहन सिंह ने अपने उद्बोधन में खिलाड़ियों को खेल से जुड़े रहने से नशा से दूर रहने और बुराइयों से बचने के लिए इसे कारगर हथियार बताया, अपने उद्बोधन में उन्होंने खिलाड़ियों को एक गाने का उदाहरण देते हुए कर "हर हर मैदान फतेह "इस गाने के उदाहरण देते हुए खिलाड़ियों को अपने आत्मविश्वास अपने परिश्रम अपने दृढ़ संकल्प के बल पर जिंदगी के हर मुकाम को हासिल करे, इसके लिए खिलाड़ियों को प्रेरित किया, सर ने रोलबॉल खेल मे छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी जो निकल रहे हैं ,उसमें रायगढ़ जिले के खिलाड़ियों की भूमिका सामने दिख रही है , जैसे एक समय में भिलाई मे हैंडबॉल के खिलाडी पूरे छत्तीसगढ़ में सामने देखे जाते थे, इसी कड़ी में आयुक्त बृजेश कुमार क्षत्रिय नगर निगम रायगढ़ में कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति देकर सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया ,आयुक्त सर ने खेल मैदान देखकर, रोलबॉल खेल कोर्ट हेतु ऑथेंटिक मेजरमेंट, सरफेस , आदि की जानकारी ली,उन्होंने खिलाड़ियों को आशीर्वचन स्वरूप खिलाड़ियों को बेहतर खेल कौशल के माध्यम से सफल होने की सलाह दी,उन्होंने बताया कि रोलबॉल कोर्ट जो मिनी स्टेडियम में निर्माण कार्य चल रहा है उसे 03 महीने के अंदर पूरा करने का आश्वासन दिया।

विशिष्टगणों ने भावनाओं को किए अभिव्यक्त - कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में राजीव रंजन सिंह हेड ऑफ एच. आर.एसपी स्टील एंड पावर लिमिटेड जामगांव ने अपने उद्बोधन में खिलाड़ियों को कहा कि एम.एस.पी रोलबाल खेल को विगत 03-04 सालों सपोर्ट कर रही हैं और आगे भी करती रहेगी ,उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर खेल कौशल के बल पर अपना- अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की सलाह दी, विशिष्ट अतिथि अनूप बंसल ने अपने उद्बोधन में खिलाड़ियों अनुशासित रहने की सलाह दी , साथी उन्होंने अपने उद्बोधन में आगामी राज्य स्तरीय रोलबॉल प्रतियोगिता जो भी आयोजित होगी, उसमें आयोजक के रूप में मेरी भूमिका रहेगी, ऐसा आश्वासन खिलाड़ियों को दिया . विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती पूनम पटेल सोलंकी मैडम ने अपने उद्बोधन में खिलाड़ियों को रोलबॉल खेल में रायगढ़ का मान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिताओं में सफल हो कर बढ़ाएं,अपने उद्बोधन में कहा, विशिष्ट अतिथि श्रीमती अनीता अग्रवाल ने अपने उद्बोधन ने खिलाड़ियों को खूब मेहनत करने अनुशासन के साथ जीवन जीने की सलाह दी ,साथ ही उन्होंने कहा कि हमेशा रोलबॉल खेल के लिए रोल बॉल खेल स्थल(DWPS)उपलब्ध कराने के लिए आश्वासन दिया, आभार प्रदर्शन विनोद अग्रवाल अध्यक्ष के द्वारा दिया गया उन्होंने 8th. रोलबॉल प्रीमियर लीग चैंपियनशिप 2026 और एम.एस.पी प्रीमियम कप 3.0 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आई.पी.एस शशि मोहन सिंह एस.एस.पी रायगढ़ को बच्चों को अपना अमूल्य समय देने और खिलाड़ियों को हौसला देने के लिए धन्यवाद दिया, कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में राजीव रंजन को शामिल होने हेतु आभार और एम. एस.पी.का सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया, श्रीमती पूनम पटेल सोलंकी मैडम एम.आई.सी सदस्य और पार्षद नगर निगम रायगढ़ को विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया, अनूप बंसल उद्योगपति एवं समाजसेवी को विशिष्ट अतिथि के रूप शामिल होने और आगे आने वाले प्रतियोगिता में अपना सहयोग देने के लिए के लिए आभार व्यक्त किया, श्रीमती अनीता अग्रवाल डायरेक्टर दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल बड़े रामपुर को को रोलबॉल खेल प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजन स्थल उपलब्ध कराने के लिए रायगढ़ रोलबॉल एसोसिएशन परिवार की तरफ से आभार व्यक्त किया. अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने सभी खिलाड़ियों के प्रतियोगिता में सहभागिता, माता-पिता, परिजनों के सहभागिता, कोच -मैनेजर और भी सारे प्रत्यक्ष प्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वालों के लिए आभार व्यक्त किया।


इनका रहा योगदान - - कार्यक्रम को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल ,वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य -सुभाष मजूमदार, दादूराम पटेल,विक्रम अग्रवाल, अनूप कुमार टोप्पो ,खगेश पटेल, धीरज मित्तल भागीरथी यादव ,उमाशंकर बेहरा, मिलन कुमार गुप्ता, सुश्री सीमा शाह राजा रेशम पटेल, श्रीमती रुचि सैनी मोहसिन खान, युवराज सिदार, श्रेष्ठ चौधरी, जयंती मजूमदार, पिंकी साबरी, श्रीमती मंजू पटेल और मधुसूदन सोनी जी का योगदान रहा. समापन समारोह में उद्घोषक के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन आबिद साबरी के द्वारा किया गया .कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खिलाड़ी बच्चे और बड़ी संख्या में माता-पिता और परिजन उपस्थित रहे।








