अन्य गतिविधियाँ
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की अध्यक्ष बनीं वंदना बंसल

रायगढ़ – – अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन रायगढ़ सत्र 2026 -2028 हिन्दू नववर्ष एवं नवरात्रि के प्रथम दिवस के पावन अवसर पर रामलीला मैदान स्थित दादू द्वारा मंदिर में पूर्व अध्यक्ष शोभा अग्रवाल ने नव निर्मित अध्यक्ष वन्दना बंसल को समिति के अध्यक्ष पद का भार सौंपा। वहीं श्रीमती वंदना बंसल के नवीन अध्यक्ष बनने के अवसर पर दादू द्वारा के समस्त सम्माननीय जन उपस्थित थे साथ ही लता सांवरिया, सुमन अग्रवाल, पुष्पा रतेरिया, किरण अग्रवाल एवं अन्य समिति सदस्यों व राष्ट्रीय पद सुशोभित रेखा महमिया ने भी अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। वहीं नव निर्मित टीम में सचिव पद पर पूजा अग्रवाल एवं मोना कंकर वाल है तथा कोषाध्यक्ष के पद पर रेखा अग्रवाल एवं अंजू अग्रवाल का चयनित हुई हैं।



