छत्तीसगढ़ के अग्रवाल समाज की प्रदेश स्तरीय बैठक

रायपुर में 4 व 5 अप्रैल 2026 को होगा परिचय सम्मलेन एवं अग्र मंथन 

रायगढ़ - - छत्तीसगढ़ रायपुर में अग्रवाल सभा द्वारा परिचय सम्मेलन का आयोजन आगामी 4 व 5 अप्रैल को श्री अग्रसेन धाम छेरीखेड़ी रायपुर में भव्य आयोजन किया जा रहा है। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए रायगढ़ अग्रसेन सेवा संघ के कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल लेंध्रा ने बताया कि इस वृहद कार्यक्रम के अन्तर्गत विगत दिवस रायगढ़ श्री श्याम मंदिर में अग्रवाल सभा रायपुर के सम्मानीय सदस्य विजय अग्रवाल, योगेश अग्रवाल व सुभाष अग्रवाल व शहर के सम्मानीय सदस्य प्रदीप गर्ग मुकेश कलानोरिया, सुभाष चिराग, आनंद बेरीवाल, दीपक डोरा, नरेश अमलडीहा, सचिन अग्रवाल आनंद गर्ग जयप्रकाश गोयल अनिल गर्ग आदि की गरिमामय उपस्थिति में रायगढ़ के अग्र समाज के साथ कार्यक्रम संदर्भ में विस्तार से चर्चा की गई। वहीं इस आयोजन को अग्रवाल सभा - रायपुर अग्रवाल महिला मंडल अग्रवाल युवा मंडल - अग्रवाल युवती मंडल व सभी सदस्यगण भव्यता दे रहे हैं।

कार्यक्रम की रुपरेखा - -  कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल लेंध्रा ने बताया कि अग्रवाल सभा रायपुर 4 व 5 अप्रैल 2026 को समाज के अविवाहित बच्चों के वैवाहिक परिचय सम्मेलन में आपको सहर्ष आमंत्रित करता है। वर्तमान परिवेश में हमें एक दूसरे से ज्यादा परिचित व ज्यादा सामाजिक होना चाहिए। सभी सामाजिक बुराईयों के पीछे कुछ महत्वपूर्ण कारण होते हैं। समाज द्वारा, समाज के लिये किये जा रहे प्रयास के प्रति हमारा दृष्टिकोण बदल गया है, जो उचित नहीं है।
हम एक प्रगतिशील समाज हैं। हम अपने बच्चों को देश-विदेश भेजकर अच्छी व ऊंची शिक्षा दे रहें हैं। जहाँ उन्हें हजारों बाहरी लोगों के संपर्क में रहना होता है, काम करना होता है। जो कभी कभी अविवाहित रहना, या देर से विवाह, या अन्तर्जातीय विवाह जैसे स्थितियों या कठिनाईयों से गुजरना होता है। परिचय सम्मेलन कोई विवाह मंच नहीं है। पर यह निश्चित रूप से हमारे लिए, हमारे बच्चों के लिए समाज से परिचय का अवसर प्रदान करता है। "परिचय होगा तो ही संबंध होगा" इस सूत्र वाक्य को ध्येय में रखकर हम आगे बढ़ रहे हैं। 4 व 5 अप्रैल 2026 को आयोजित परिचय सम्मेलन का हिस्सा बनें व अपना परिचय समाज को दें।

रजिस्ट्रेशन के लिए संपर्क - - वहीं इस संदर्भ में लिंक-
https://agrawalsabharaipur.org/registration
रजिस्ट्रेशन हेतु स्कैन करें व योगेश अग्रवाल (योगी)
संगठन मंत्री अग्रवाल सभा, रायपुर 98261 78252 और अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें -कार्यक्रम प्रभारी
बिसम्बर अग्रवाल मो. 94252 20352 डॉ. नीरज अग्रवाल मो. 98271 64587 ममता अग्रवाल अध्यक्ष
अग्रवाल महिला मंडल सौरभ अग्रवाल अध्यक्ष अग्रवाल युवा मंडल कंचन अग्रवाल अध्यक्ष अग्रवाल युवती मंडल से संपर्क कर सकते हैं।

अग्र मंथन 2026 का भव्य आयोजन - - वहीं अग्र मंथन कार्यक्रम होगा जिसके अन्तर्गत "अग्रवाल समाज की वर्तमान स्थिति व भविष्य की चुनौतियों पर'''छत्तीसगढ़ हमारा अपना प्रदेश है, हमारी कर्मभूमि है। हमने इसके बनने में, इसके विकास में, इसके सौन्दर्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। और आगे भी हम अपने छत्तीसगढ़ के लिये पूर्णतः समर्पित रहेंगे। वहीं प्रदेश स्तर पर कुछ तत्वों द्वारा अग्रवाल समाज के लिए अनुचित एवं अनर्गल बातें कही जाती है। जिसके विरोध के लिए हमें सतर्क, समर्पित व एकजुट होना होगा। इसीलिए प्रदेश के सभी सम्मानित व वरिष्ठ जिम्मेदार अग्रबंधुओं को एक सोच-एक विचार-एक दिशा से आगे बढ़ने की आवश्यकता है।

इस पर भी होगी खास चर्चा - - अग्र मंथन व अग्रवाल सभा कार्यक्रम के अन्तर्गत इस बात पर भी ध्यान आकृष्ट किया जाएगा कि हमें समाज के अन्दर की कमियों एवं बुराईयों से लड़ाई लड़नी होगी। जैसे एकांगी होते परिवार
शादियों एवं अन्य समारोह में होने वाले दिखावे, संबंध एवं विवाह के बाद होने वाले अलगाव की निरंतर खबरें संस्कार विहिन नयी पीढ़ी, नशे की गिरफ्त में पहुँचता समाज व अन्य भी विषय आवश्यक हैं। हमारा संयुक्त मंच हो, जिस मंच पर हम इन विषयों पर लगातार चर्चा करें, व एक रूपरेखा बनाकर संयुक्त रूप से इन कमियों से एवं दुष्प्रचार से लड़ सकें। वहीं आप सभी ससम्मान आमंत्रित हैं 5 अप्रैल 2026 को होने वाली बैठक में। साथ ही आप अपने क्षेत्र के वरिष्ठ अग्रबंधुओं के साथ शामिल हों एवं इन विषयों पर अपने लिखित सुझाव भी साथ लावें। इसी तरह निवेदन है कि आप अपने आने की पूर्व स्वीकृति अवश्य प्रदान करें, ताकि आतिथ्य की समुचित व्यवस्था की जा सके। वहीं आयोजन को सफल व भव्यता देने में मनमोहन अग्रवाल महामंत्री अग्रवाल सभा, रायपुर 94252 20352, प्रेमचंद अग्रवाल कोषाध्यक्ष अग्रवाल सभा, रायपुर 94252 02988
विजय कुमार अग्रवाल अध्यक्ष अग्रवाल सभा, रायपुर
94252 02901 व अग्रवाल समाज के सभी सम्मानीय सदस्यगण जुटे हैं।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page