विप्रफाउंडेशन का “राग – रंग” फाग उत्सव संपन्न

रायगढ़ – – विगत दिवस विप्रफाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ जिला रायगढ, जोन -13 की अध्यक्षा श्रीमती बीना कैलाश शर्मा जी के द्वारा शानदार फाग उत्सव *राग रंग* उत्सव का आयोजन किया गया था। जो कि असत्य पर सत्य की जीत के पर्व होलिका दहन की के बाद खुशी स्वरूप मनाया जाता है जो की बहुत ही खुशनुमा माहौल में अपने निवास स्थान लक्ष्मी कृपा मे आयोजित किया गया था जिसमें बीना शर्मा के द्वारा भजन कीर्तन और फूलों की होली, गेम ,हॉजी व स्वल्पाहार की शानदार व्यवस्था की गई थी दोपहर 3:00 बजे से भगवान भगवान कृष्ण और राधा की पूजा अर्चना के साथ भजन कीर्तन की निरंतर धारा के बीच सभी बहनों ने मंत्र मुक्त होकर इन भजनों का रसपान किया और फूलों की होली खेलते हुए भजन कीर्तन के साथ राग रंग उत्सव का आनंद लिया।

वहीं रात 8 बजे तक भगवान के भजनों ने सभी के मन को झूमने पर विवश कर दिया बहुत ही सुंदर ढंग से बहनों ने भजन में नित्य किया मानो यह प्रतीत हो रहा था कि आज कृष्ण जी सभी गोपियों को नचा रहे हो नाचते गाते ,गेम के साथ विजेताओं को पुरस्कॄत किया गया इस फाग उत्सव को सभी बहनों ने बहुत ही सराहा और झूमते नाचते गाते सभी विप्र बहनो ने इस कार्यक्रम की सराहना और विप्र अध्यक्ष बीना शर्मा जी ने सभी बहनों को धन्यवाद दिया इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए, इस कार्यक्रम में सभी विप्र बहने पदाधिकारी, कार्यकारिणी उपस्थित थी यह सभी जानकारी कार्यक्रम की सूत्रधार विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ की महामंत्री श्वेता नीरज शर्मा के द्वारा प्राप्त हुई।



