नवीन जिंदल के जन्मदिवस पर जिंदल संस्थान पहुँचा अपना घर

आश्रम मरीजों से की मुलाकात व परोसे भोजन     

रायगढ़ - - शहर के निकट मानव सेवा का उत्कृष्ट मिसाल बन चुके सदगुरु सदानंद जी द्वारा स्थापित अपना घर आश्रम में अपने जन्मदिवस वैवाहिक वर्षगांठ या अन्य मांगलिक दिवस पर लोग सपरिवार पहुंच कर यहाँ  के मरीजों से मिलकर उन्हें जरूरत का सामान खाद्य सामग्री उपलब्ध करा काफी आत्मीय खुशी महसूस कर रहे हैं।वहीं उद्योगपति सांसद नवीन जिंदल के जन्मदिन के अवसर पर यहाँ भी कार्यक्रम किया गया।

वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कमल मित्तल ने बताया कि उद्योगपति सांसद जिंदल संस्थान के मुख्य चेयरमैन नवीन जिंदल के जन्मदिवस पर इस संस्थान के संजीव चौहान अपूर्व चौधरी ,पारस पाठक ,गौतम प्रधान, जगन्नाथ साहू आदि अपना घर आश्रम पहुंचे और यहां चिकित्सा प्राप्त कर रहे मरीजों के साथ केक काटा समय बिताया साथ ही अपने हाथों से भोजन भी उन्हें परोसे।जिंदल संस्थान के अनुसार चेयरमैन नवीन जिंदल अपना घर आश्रम  की व्यवस्था से काफी प्रभावित है। एवं मरीजों से आत्मीयता से जुड़कर यहां जरूरत की चीजें  प्राथमिकता से सदैव उपलब्ध करने हेतु तत्पर रहते हैं। जिसे अपना सौभाग्य मानते हैं।

जिंदल संस्थान के अधिकारियों के साथ आश्रम से जुड़े बजरंग मित्तल बीके भी पूरे समय मौजूद रहे। अपना घर आश्रम ने चेयरमैन नवीन जिंदल के स्वस्थ्य, दीर्घायु व सतत् सफलता की कामना करते हुए आश्रम को उनकी ओर से मिल रही आत्मीयता और सतत दी जाने वाली सौगात का आभार व्यक्त किया।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page