अन्य गतिविधियाँ

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वच्छता दीदियों का किया गया सम्मान

रायगढ़ संस्कृति शाखा की अभिनव पहल

रायगढ़ – – शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था रायगढ़ संस्कृति शाखा के सदस्यों ने 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अध्यक्ष दीप्ति गुप्ता के विशेष मार्गदर्शन में सभी सदस्यों ने छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच नारी चेतना के बैनर तले “नारी चेतना नारी सेवा – पहचान” का विशेष सम्मान कार्यक्रम  यादगार ढंग से किया।

महिलाओं का हुआ सम्मान – – अध्यक्ष श्रीमती दीप्ति गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम के अन्तर्गत कालोनियों ओर सड़कों पर जो दीदियां झाड़ू लगाने व स्वच्छता का कार्य करती हैं उनका सम्मान किया गया। इसी तरह जो महिलाएं मंदिरों की सेवा करती हैं, मंदिरों की सफाई से लेकर मंदिर को सजाने का कार्य व घरों की सफ़ाई का कार्य करती हैं। इन सभी का साडी, फ्रूटी व गुलाब फूल देकर सम्मान संस्था की ओर से किया गया।

जरुरी है आत्मसम्मान बढ़ाना – – संस्था की सचिव शालू अग्रवाल ने कहा कि दीदियों व महिलाओं के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।जिससे सभी का मन निहाल हुआ। इनका भी आत्मसम्मान सम्मान होना निहायत ही जरुरी है। वहीं इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य भी समाज की उन प्रेरणादायी दीदियों एवं महिलाओं को मंच देना है, जो पर्दे के पीछे रहकर कड़ी धूप में परिश्रम, साहस से हमारे घर मंदिरों कालोनियों ओर सड़कों का ख्याल रखते हैं। साथ ही जिनके परिश्रम को हम समाज में उजागर नही कर पाते। इसलिए नारी चेतना के कार्यक्रम के द्वारा उजागर करने की छोटी सी कोशिश की है। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष श्रीमती दीप्ति गुप्ता,सचिव शालू गोयल, कोषाध्यक्ष मधु गुप्ता व संस्था के सभी सदस्यों का बेहद ही सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page