अन्य गतिविधियाँ

श्रीराम कथा में जीवन जीने का महासूत्र – – पं भागीरथी तिवारी

बेलादुला में भव्य नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन रायगढ़ – – शहर के गायत्री मंदिर रोड, (बालाजी फ्लैक्स के पास) बेलादुला खर्राघाट में नौ दिवसीय पावन संगीतमयी श्रीराम कथा का भव्य आयोजन 500 सालों बाद अयोध्या के वैभव की पुर्नस्थापना की खुशी में विगत 27 अप्रैल से आगामी 6 मई तक किया जा रहा है। व्यासपीठ पर विराजित हैं कथा वाचक भागीरथी महाराज (श्री पंचकोशीधाम फिंगेश्वर वाले) जो निसदिन दोपहर 3 बजे से सायं 7.30 बजे तक अपने दिव्य प्रवचनों से श्रद्धालुओं को आनंदित कर रहे हैं। साथ ही राम कथा महिमा को बड़े ही सहज सरल ढंग से मधुर भजन गीतों के साथ श्रद्धालुओं को सुना रहे हैं।वहीं कथा स्थल में श्रद्धालुगण कथा श्रवण करने पवित्र मन से पहुँच रहे हैं।

भरत कथा सुनकर निहाल हुए श्रद्धालु – – कथा स्थल में भरत प्रसंग की कथा का रसपान कराते हुए पं भागीरथी महाराज ने कहा कि व्यक्ति को चाहिए कि वह भरत जैसे अपने बड़े भाई से प्रेम करे और मर्यादा का पालन करे। वहीं घर के बड़े भाई का भी दायित्व बनता है कि वे अपने छोटी भाई की खुशी को महत्व दें तभी परिवार में खुशहाली आती है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने अपने छोटे भाई को राज्य सौंपकर खुशी से अपनी माता का मान रख चौदह वर्ष के वन को गए और बड़े भाई के वियोग में भरत भाई भी तड़पते रहे। वहीं महाराज जी ने कहा कि पावन श्रीराम कथा का हर प्रसंग अच्छे जीवन जीने के महासूत्रों से समाहित है। इसलिए इसका श्रवण हर किसी को समय निकालकर अवश्य करना चाहिए। इस तरह से पावन कथा का आनंद श्रद्धालुगण ले रहे हैं। वहीं कथा स्थल में पहुँचकर शहर के महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्रीलाल साहू व वार्ड पार्षद अजय मिश्रा ने भी कथा श्रवण कर पुण्य के भागी बने।

फाइल फोटो –

आज अरण्यकांड  कथा – –  पावन संगीतमयी श्रीराम कथा के भव्य आयोजन अंतर्गत राम जन्म महोत्सव के पश्चात आज 4 मई को अरण्यकाण्ड/सुन्दरकाण्ड, 5 मई रामराज्याभिषेक, शोभायात्रा, 6 मई हवन, भोग भण्डारा व दोप 4 बजे से रात 8बजे तक स्थान गायत्री मंदिर रोड, (बालाजी फ्लैक्स के पास) बेलादुला रायगढ़ में होगा। वहीं  तुलसी परिक्रमा एवं सुंदरकांड प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक होगा। वहीं स्वास्तिक महिला समिति के सभी सदस्यों ने श्रद्धालुओं को अपने परिवार के साथ इस पावन कथा में शामिल होने का अनुरोध किया है।

भव्यता देने में जुटे सदस्य – – पावन संगीतमयी भव्य श्रीराम कथा के आयोजन को भव्यता देने में स्वास्तिक महिला समिति की श्रद्धालु अनुपमा गुप्ता, मिथिला पटेल, मीरा मिश्रा, मंजू अवस्थी, सरोज डनसेना, रश्मी श्रीवास्तव, रत्ना गुप्ता, सुधा यादव, सपना दुबे, ज्योत्स्ना जायसवाल, कोमल जायसवाल, हेमकान्ति पटेल, रश्मि बोहिदार, गिरिजा पटेल, रीना पलाई, प्रिया आचार्य, सुलोचना देवांगन, लीला देवी साव, मीरा पटेल, किरण थवाईत, विमला निषाद, रीना निषाद, प‌द्मनी केवट, जी बाई डनसेना, संजू साहू, यशु निषाद, किरण होता, राजकुमारी पटेल, हीराबाई यादव, स्वाति साहू, ललिता देवांगन, रामबाई, संतोषी साहू, प‌द्मा साहू, बिलासिनी पटेल, गीता पटेल, रंभा मालाकार, सुप्रभा गुप्ता, टिकेश्वरी मालाकार, रुक्मिणी गुप्ता, अनुराधा पटनिहा, रजनी देवांगन, जयंती मालाकार, संतोषी महंत, सेवती देवांगन, सीमा देवांगन, सरिता देवांगन, नीरा साहू, शारदा मलिक, सत्या उपाध्याय, सरोजनी डनसेना, सीता यादव, मीनू केवट, रीमा सिंह, इन्द्रानी साव, प्रतिभा सिंह, अंजू सिंह, हेमा राठौर, सकुल देवांगन, ईश्वरी देवांगन, सुशीला साव, उर्मिला देवांगन, सुभद्रा बैस, राखी मालाकार, दुर्गा देवी, अनुराधा गुप्ता, आशा, रीतू देवांगन सहित सभी सदस्याएं जुटी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page