आज से श्री श्याम मंदिर में तीन दिवसीय रंग रंगीला फागन महोत्सव का यादगार आयोजन

देश के सुप्रसिद्ध कलाकार अपने मधुर भजनों से करेंगे निहाल

रायगढ़ - - शहर के संजय कॉम्प्लेक्स स्थित राज्य प्रसिद्ध श्री श्याम मंदिर में हर वर्ष फाल्गुन मास में होली के पावन अवसर पर रंग रंगीला फागुन महोत्सव का आयोजन श्री श्याम मंडल रायगढ़ के सदस्यगण करते हैं जो शहरवासियों के लिए बेहद ही खास रहता है। वहीं इस बार भी अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल लेंध्रा के विशेष मार्गदर्शन में तीन दिवसीय रंग रंगीला महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के पहले दिन आज रात्रि 8 बजे से भजन संध्या का यादगार आयोजन किया जा रहा है।जिसमें देश के सुप्रसिद्ध कलाकार अपने मधुर भजन गीतों से महोत्सव को यादगार बनाएंगे।

नामचीन कलाकार कर रहे शिरकत - - मंडल के सचिव आनंद गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम के पहले दिन पावन एकादशी तिथि को श्री श्याम मंदिर में बाबा श्री श्याम की विशेष पूजा अर्चना होगी और खूबसूरत ढंग से उनका श्रृंगार किया जाएगा। इसके पश्चात रात आठ बजे से प्रभु  इच्छा तक भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है।जिसमें देश के ख्यातिलब्ध कलाकार भजन प्रवाहक राधिका शांडिल्य (पटना) आशीष शर्मा (ग्वालियर) धमाल किंग, किरण शर्मा (जयपुर) अपने समधुर गीतों से श्री श्याम बाबा को रिझाकर सभी श्याम प्रेमियों का हृदय आनंदित करेंगे।

28 को सवामनी होगा - - धार्मिक रंग रंगीला महोत्सव के दूसरे दिन 28 फरवरी द्वादशी तिथि को श्री श्याम मंदिर में बाबा श्री श्याम की विशेष पूजा अर्चना सुबह 10.00 बजे होगी। इसके पश्चात बड़ी श्रद्धा से सवामनी का भोग अर्पित किया जाएगा। वहीं सवामनी भोग चढ़ाने के लिए 9425250919, 7724040963 में संपर्क कर सकते हैं। वहीं प्रसाद बनवाने की व्यवस्था भी श्री श्याम मंदिर में उपलब्ध है। 4 को बाबा श्याम संग फूलों की होली - - रंग रंगीला महोत्सव के तृतीय भव्य धार्मिक आयोजन के अंतर्गत आगामी 4 मार्च को प्रभु श्री श्याम बाबा की पूजा अर्चना के पश्चात सुबह 9 बजे से दोपहर बारह बजे तक बाबा श्याम संग  रंग ओर ग़ुलाल की यादगार होली खेली जाएगी। जिसमें सभी श्याम प्रेमी शामिल होंगे। इसी तरह शाम को 5 बजे से रात 9 बजे तक श्री श्याम दरबार में भक्तो द्वारा बाबा संग फूलो की होली खेली जाएगी एवं स्वल्पाहार के साथ बड़ी आत्मीयता के साथ यादगार होली मिलन समारोह का आयोजन होगा।

भव्यता देने में जुटे सदस्यगण - - रंग रंगीला महोत्सव 2026 के तीन दिवसीय भव्य आयोजन को भव्यता देने में अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल लेंध्रा,अध्यक्ष, सचिव आनंद गर्ग, मुकेश गोयल प्रवक्ता, गजेंद्र गर्ग, जयप्रकाश गोयल, सुनील लेंध्रा,सचिन बंसल, सुनील एसएस,राजू केडिया दीपक मित्तल, संजय पत्थलगाँव, महेश सिंघानिया, शिव थवाईत, पवन शर्मा आरटीओ, राजू चाचा, मनोज टिल्लू, कैलाश गर्ग, दीपक ज्योति, कैलाश सांवडिया, अनिल गर्ग, मीडिया प्रभारी ऐश अग्रवाल आर्यन अग्रवाल, पवन शर्मा, हेमंत शर्मा,अमित अग्रवाल, पंकज अग्रवाल सहित श्री श्याम मंडल रायगढ़ के सभी सदस्यगण जुटे हैं।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page