युवा नेता कौशिक भौमिक बने जिला कांग्रेस कमेटी सचिव

रायगढ़ - - रायगढ़ जिला शहर कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी की बहुप्रतीक्षित  सूची को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मंजूरी देते हुए कुल 31 पदाधिकारियों सहित 10 जिला कार्यकारिणी सदस्यों की सूची को हरी झंडी देते हुए सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी है उक्त जिला  कार्यकारिणी में युवा नेता कौशिक भौमिक को जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ का सचिव नियुक्त किया गया है कौशिक कांग्रेस की राजनीति में बहुत लंबे समय से सक्रिय रूप से काम कर रहे है राजनीति की शुरुआत एनएसयूआई के नगर सचिव से लेकर युवा कांग्रेस के कई मनोनीत एवं निर्वाचित पदों सोशल मीडिया के पदों में रहकर काम करने का अनुभव है सामाजिक कार्यक्रमों में भी  सक्रियता से कार्य करते है कौशिक भौमिक को जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ का सचिव नियुक्त किए जाने पर उनके सभी साथियों व इष्ट मित्रों ने बधाई देते हुए उज्वल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित किया है साथ ही कौशिक ने अपनी नियुक्ति के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं खरसिया के लोकप्रिय विधायक उमेश पटेल रायगढ़ के पूर्व विधायक प्रकाश नायक जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ शहर के अध्यक्ष शाखा यादव जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण के अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रहे अनिल शुक्ला जयंत ठेठवार सहित सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए आजीवन सहयोग एवं आशीर्वाद बनाए रखने की अपील की है।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page