रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर ने किया निःशुल्क मोतियाबिन्द शिविर का आयोजन

समाज के जरुरतमंद लोग हुए लाभान्वित
रायगढ़ – – शहर की अग्रणी सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर की पहल से समयानुसार अनेक सामाजिक जनहित कार्य को भव्यता दी जाती है। जिसका लाभ समाज के हर वर्ग के लोगों को मिलता है। क्लब के सदस्यों ने विगत 23 फरवरी को रायगढ़ क्लब संस्थापक रोटेरियन पुरुषोत्तम अग्रवाल संजीवनी के विशेष मार्गदर्शन में व अध्यक्ष मनीष जायसवाल सचिव नयन अग्रवाल के सानिध्य में मोतियाबिन्द शिविर का भव्य आयोजन किया। जिससे समाज के लोग लाभान्वित हुए।

12 लोगों का हुआऑपरेशन – – क्लब सचिव नयन अग्रवाल ने बताया कि निःशुल्क मोतियाबिन्द शिविर शहर की नामचीन नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ सलोनी अग्रवाल व डॉ गौरव अग्रवाल के क्लीनिक में किया गया। जहाँ जाँच के पश्चात समाज के 12 लोगों का मोतियाबिन्द ऑपरेशन डॉ सलोनी ने की। वहीं जांच उपचार के पश्चात शिविर में भाग लिए मोतियाबिन्द के सभी मरीजों को निःशुल्क दवाईयां और चश्मे का भी वितरण किया।
इनका रहा योगदान – – निःशुल्क मोतियाबिन्द शिविर के आयोजन को सफल बनाने में क्लब संस्थापक रोटेरियन पुरुषोत्तम अग्रवाल संजीवनी, डॉ सलोनी अग्रवाल, डॉ गौरव अग्रवाल, क्लब अध्यक्ष रोटेरियन मनीष जायसवाल, सचिव नयन अग्रवाल, रोटेरियन सूरज जायसवाल, रोटेरियन मनीष अग्रवाल, रोटेरियन उत्पल जायसवाल सहित सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। वहीं समाज के लोगों ने निःशुल्क मोतियाबिन्द आयोजन के लिए क्लब के सभी सदस्यों को बधाई देकर इस नेक पहल की हृदय से सराहना की।



