अन्य गतिविधियाँ

ज्ञान और गति के बाद ओपी के बजट में विकसित भारत की अवधारणा पूरा करने का संकल्प- – आलोक पटेल

वित्त मंत्री ओपी द्वारा पेश बजट से सर्वहारा वर्ग को मिला लाभ

युवाओं के ज्ञान, गति, और संकल्प को बजट में मिला सम्मान

रायगढ़ :- शक्ति भाजयुमो अध्यक्ष आलोक पटेल ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा पेश किए बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा साय सरकार का तीसरा बजट विकसित भारत की अवधारणा को पूरा करने में मदद गार साबित होगा । ओपी चौधरी द्वारा पेश साय सरकार का तीसरा बजट प्रदेश की 3 करोड़ जनता के सामाजिक तथा आर्थिक विकास के लिए समर्पित है। पिछले दो वर्षों में हासिल विकास की गति को यह बजट और तेज करने तथा छत्तीसगढ़ अंजोर, 2047 के लक्ष्यों की दिशा में आगे बढ़ने के उद्देश्य को पूरा करेगा।पहले बजट में GYAN के उत्थान की आधारशिला रखी गई, वहीं दूसरे बजट में GATI की रणनीति से प्रदेश के समग्र विकास को तीव्र करने की बात कही गई थी। अब इस बजट में छत्तीसगढ़ को समृद्ध एवं खुशहाल बनाने का SANKALP शामिल किया गया है। बजट में युवाओं की अवधारणा को यथोचित सम्मान दिया गया GYAN के साथ GATI की शक्ति से, SANKALP के साथ जब छग का हर युवा सरकार की नीतियों में शामिल होगा तो छत्तीसगढ़ राज्य निश्चित तौर पर अग्रणीय होगा।यह बजट विकसित छत्तीसगढ़ के विजन डॉक्यूमेंट – छत्तीसगढ़ अंजोर, 2047 के लक्ष्यों की पूर्ति एवं राज्य की सतत् विकास यात्रा में उठाया गया एक कदम है। बजट में 5 नये मिशन भी शामिल किये गये हैं। यह बजट छत्तीसगढ़ के विकास की गति को और तेजी प्रदान करेगा। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों का संतुलित विकास हो, भविष्य के अनुरूप कार्यबल तैयार हो, आजीविका के नए अवसर उपलब्ध हों, कमजोर वर्ग अग्रणी बनें और छत्तीसगढ़ के युवाओं को आधुनिक कौशल से उन्नत किया जा सके। सरकार के पिछले 2 बजट के मार्गदर्शी सिद्धांत GYAN (गरीब, युवा, अन्नदाता, नारी) और GATI (Good Governance, Accelerating Infrastructure, Technology, Industrial Growth) थे। इस वर्ष का बजट SANKALP थीम पर आधारित है। SANKALP यह दर्शाता है कि सरकार केवल नीतियाँ बनाने तक सीमित नहीं है बल्कि उन्हें जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू करने के लिए संकल्पित है, जिससे नीति का उद्देश्य परिणामों में बदल सके और विकास का प्रभाव हर नागरिक और हर क्षेत्र तक पहुँचे। यह बजट एक संतुलित दृष्टिकोण को दर्शाता है जहाँ आर्थिक विस्तार, सामाजिक न्याय, आधारभूत संरचना निर्माण और सांस्कृतिक पहचान सभी एक साथ आगे बढ़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page