अन्य गतिविधियाँ
बीना चौहथा को मिला महिला मोर्चा जिला प्रवक्ता का दायित्व

रायगढ़ – – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन एवं भाजपा संभाग प्रभारी रामू रोहरा तथा जिला प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर के निर्देशानुसार, भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी की अनुशंसा पर भाजपा महिला मोर्चा रायगढ़ के द्वारा जिला पदाधिकारी और कार्यसमिति की सूची जारी की गई। जिसके अंतर्गत भाजपा महिला मोर्चा की सक्रिय सदस्य व सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती बीना चौहथा को महिला मोर्चा जिला प्रवक्ता का दायित्व मिला है। श्रीमती बीना चौहथा ने पार्टी के सभी सदस्यों व महिला जिलाध्यक्ष मधुलता पटेल के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं महिला मोर्चा जिला प्रवक्ता का दायित्व मिलने से श्रीमती बीना को सभी शुभचिंतकों से उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ मिल रही है।



