दादी बाड़ा पैलेस में धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि पर्व

हृदय को आनंदित किया भगवान शिव की बारात

रायगढ़ - - ब्राह्मण सेवा समिति अध्यक्ष प्रवीण शर्मा एवं मारवाड़ी ब्राह्मण महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती मीरा विजय शर्मा के नेतृत्व में महाशिवरात्रि के उपलक्ष में भगवान शिव जी की बारात दादी बाड़ा पैलेस,बैकुंठपुर से भगवान श्री परशुरामजी के मंदिर पूरे बाजे-गाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई।  जिसमें समस्त महिला मंडल की उपस्थिति रही।

भगवान श्रीपरशुराम मंदिर में पूजा अर्चना कर दादी बाड़ा पैलेस,बैकुंठपुर में पूरे रीति-रिवाज के साथ भगवान शिव एवं पार्वती का विवाह संपन्न हुआ।  जिसमें भगवान शिवजी की भूमिका में  नितेश शर्मा एवं मां पार्वती की भूमिका में श्रीमती मोना शर्मा की सराहनीय भूमिका रही। सभी धार्मिक कार्यक्रमों में समाज का भरपूर सहयोग रहा।


जिसमें श्रीमती पुष्पलता शर्मा, जिला-अध्यक्ष,अखंड ब्राह्मण सेवा समिति (महिला प्रकोष्ठ),समिति की संरक्षक संतोष शर्मा (आयुष मेडिकल),सुरेंद्र शर्मा (परमहंस रोड लाइंस),पूर्व अध्यक्ष विजय वीरभान शर्मा, एमआईसी सदस्य पार्षद अमित शर्मा (मोंटी), अमित शर्मा (छोटू) संतोषी मंदिर, वरिष्ठ पत्रकार कमल किशोर शर्मा का विशेष सहयोग रहा। और सभी उपस्थित लोगों को मिठाई,खीर का प्रसाद एवं ठंडाई वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में मारवाड़ी ब्राह्मण महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती मीरा विजय शर्मा ने सबको धन्यवाद देते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे ही धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होता रहेगा। जिससे हमारे आने वाली पीढ़ी हमारे पूजा-पाठ, तीज-त्यौहार और हमारी संस्कृति से रूबरू होते रहेंगे।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page