अन्य गतिविधियाँ

लीनेस क्लब सेवांजली ने मनाया मातृ पितृ दिवस

सेवांजली जूनियर क्लब की भी रही सहभागिता

रायगढ़ – – सेवा और जन सरोकार के कार्यों में सतत्  सक्रिय सेवांजली क्लब के द्वारा मातृ-पितृ दिवस के अवसर पर आयोजित  कार्यक्रम में सेवा और संवेदना का अद्भुत संगम दिखा । लीनेस क्लब सेवांजली ने अपने जूनियर लीनेस क्लब के साथ मिलकर मातृ-पितृ दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम में एक भावनात्मक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम सम्पन्न किया ।

सेवांजली ने वरिष्ठ जनों को दिया सम्मान व दैनिक उपयोग की वस्तुओं का किया वितरण – – इस अवसर पर वृद्धाश्रम में उपस्थित बुजुर्ग माताओं-पिताओं को श्रीफल एवं गमछा भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनकी दैनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए दैनिक उपयोग की सामग्री भेंट स्वरूप प्रदान की गई ।

जूनियर क्लब सेवांजली ने बिताया आत्मीय समय और स्व निर्मित नास्तों का किया वितरण – – कार्यक्रम की प्रमुख विशेषता यह रही कि जूनियर क्लब के बच्चों ने अपने हाथों से तैयार किया हुआ नाश्ता सभी बुजुर्गों को प्रेमपूर्वक परोसा । बच्चों ने वरिष्ठ जनों के साथ समय बिताया । बच्चों ने वरिष्ठ जनों का हालचाल जाना और आत्मीय संवाद के माध्यम से उन्हें अपनत्व का अनुभव कराया और उनके अनुभवों को भी जाना।

सेवांजली का सार्थक पहल आगे भी पूरी करेंगे आवश्यकता
क्लब के सदस्यों ने बुजुर्ग महिलाओं से उनकी अन्य आवश्यकताओं के बारे में चर्चा कर समझते हुए उन्हें शीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन भी दिया ।सभी सदस्यों के सक्रिय सहयोग एवं फाउंडर अध्यक्ष ली सुमिता जी पांडेय के मार्गदर्शन में यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ । सेवांजली के लिए यह कार्यक्रम केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि समाज में पारिवारिक जागरूकता, संवेदनशीलता और संस्कारों को सशक्त करने की दिशा में एक सार्थक पहल के रुप में प्रेरक कार्यक्रम रहा।

वृद्धाश्रम में शमी पौधे का किया रोपण – – आज के इस कार्यक्रम में चेयर पर्सन ली सुधा मिश्रा ने वृद्धाश्रम में स्थित मंदिर के पास शमी के पौधे का रोपण भी किया।

कार्यक्रम में इनकी रही महत्वपूर्ण उपस्थिति – – कार्यक्रम में चार्टर अध्यक्ष ली सुमिता पांडेय, सचिव ली रजनी मिश्रा, कोषाध्यक्ष ली निशात अली, चेयर पर्सन ली प्रिया पाण्डेय, ली सुधा मिश्रा, ली चंचला सिंह, ली सरोजनी कुर्रे, ली बबली कुलवेदी, ली राजश्री शुक्ला, पी आर ओ ली सुनीता यादव, जूनियर क्लब की अध्यक्ष ली दीक्षा शुक्ला, सचिव ली प्राची कुलवेदी, कोषाध्यक्ष ली हृदया पांडेय की उपस्थिति और सहभागिता रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page