अन्य गतिविधियाँ

अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा में महाशिवरात्रि का आयोजन

रायगढ़ – – अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा में महाशिवरात्रि का आयोजन सम्पन्न हुआ। प्रातः 9 बजे सामूहिक आरती की गई ।तत्पश्चात 10 से 11 बजे तक सामूहिक हवन एवं भजन कीर्तन चलता रहा। भजनों के जरिए भगवान शिव दर्शन की शानदार अभिव्यक्त की गई। भजनों के जरिए  देवों के देव महादेव के विभिन्न रूपों की अभिव्यक्ति की गई।

अघोर पंथ में शिव को अघोरेश्वर के रूप में पूजा जाता है। भगवान शिव आदर्श गुरु के साथ साथ देवों के देव महादेव है । अघोर पंथ में यह बताया गया कि शिव दर्शन जीवन में किस तरह प्राणियों को मोक्ष प्रदान करता है। अघोर पंथ मे शिव एक आदर्श गुरु के रूप में आत्म-ज्ञान का मार्ग प्रशस्त करते है। आज प्रातः से ही अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा में महाशिवरात्रि के दिन शिवालय दर्शन हेतु अघोर पंथी जुटे रहे । बनोरा आज  अघोर पंथी भक्तब भगवान शिव के प्रति भक्ति और श्रद्धा की अभिव्यक्ति करने हेतु जुटे रहे। सभी शिष्यों ने महाशिवरात्रि के दिन  बाबा प्रियदर्शी राम जी के दर्शन का लाभ हासिल किया। उपासना स्थल की फूलों से विशेष सजावट की गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page