अन्य गतिविधियाँ

लोकमान्य तिलक उ.मा.वि.चक्रधर नगर रायगढ़ में बारहवीं के छात्र छात्राओं के लिए आशीर्वाद समारोह संपन्न

रायगढ़ — शहर में संचालित संस्था लोकमान्य तिलक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चक्रधर नगर रायगढ़ में अनुज छात्र व छात्राओं के द्वारा अग्रजों को भावभीनी विदाई दी गई। भारतीय परम्परा के अनुसार विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना संस्था प्रमुख जगदेव प्रसाद पटेल प्राचार्य एवं संस्था के शिक्षक व शिक्षिकाओं के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर इस विदाई समारोह का शुभारंभ किया गया ।

वहीं मां सरस्वती की वंदना एवं प्रार्थना विद्यालय की छात्रा नव्या देवांगन और खुशी वाधवानी के द्वारा कराया गया।विद्यालय के कनिष्ठ छात्र-छात्राओं के द्वारा अपने गुरु जनों एवं ज्येष्ठ छात्र – छात्राओं का तिलक रोली लगाकर स्वागत किया गया। वहीं कक्षा दसवीं में अध्ययनरत छात्र व छात्राओं ने  सुन्दरी सुन्दरी गीत के साथ कई गीतों के समूह में विद्यालय की छात्रा रिचा चौहान , श्वेता यादव , रीना कुजूर के द्वारा सुन्दर और आकर्षक समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया । वहीं कक्षा बारहवीं में अध्ययनरत ज्येष्ठ छात्र, छात्राओं ने चिट निकाल- निकाल कर मनमोहक नृत्य किया और कनिष्ठ छात्र, छात्राओं के लिए अनुभव कथन किया । जिनमें नेहा साहू , ममता देवांगन , एकता अग्रवाल, संगीता यादव , नागेश चांवला , अभिषेक भगत , विवेक सिंह , गुरु चरण , केशव , शरद  कुमार सिंह सहित कक्षा बारहवीं में अध्ययनरत सभी छात्र छात्राओं के द्वारा आशीर्वाद कनिष्ठ छात्र छात्राओं को आशीष प्रदान किया गया। वहीं इन अग्रजों सहित कनिष्ठ छात्र छात्राओं ने अपने गुरु जनों से आशीर्वाद प्राप्त किया । गुरु जनों के द्वारा इन छात्र – छात्राओं को आशीष प्रदान किया गया । इसी कड़ी में संस्था प्रमुख जगदेव प्रसाद पटेल प्राचार्य ने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से *योजकत्व का गुण विकसित* होता है। दीक्षांत आशीर्वाद समारोह आयोजित कर कार्यक्रम सम्पन्न करने की कला सीखे।

सीखना एक सतत् चलने वाली प्रक्रिया है। सीखे हुए हर बातों को जीवन में आत्मसात करने आवश्यकता है। किसी व्यक्ति की परख उसके खानी , बानी ,रहनी और गहनी इन चार बातों से की जा सकती है।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की छात्रा अंजली अहिरवार और मुस्कान अग्रवाल के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल सम्पन्न कर अतिथियों के लिए आभार प्रकट किया गया । कार्यक्रम के अंत में आयोजक छात्र – छात्राओं के द्वारा अपने गुरु जनों एवं अग्रज छात्र छात्राओं को भोजन कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं राजेश गबेल, काजल त्रिवेदी, धनेश्वर यादव, अनुपा निषाद, आरती यादव, अमर मालिक, नंद कुमार जाना, रजनी साहू, नैंसी टोप्पो, धातृ शुभा सिदार , हेमलता वैष्णव, त्रिवेणी यादव सहित छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page