अन्य गतिविधियाँ

श्याम गुप्ता बने भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन कौंसिल के प्रदेश सचिव

रायगढ़ – – छत्तीसगढ़ सामाजिक कार्य मानव कल्याण में हमेशा सक्रिय रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मार्शल आर्ट्स विख्यात अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रमुख वरिष्ठ प्रशिक्षक श्याम कुमार गुप्ता को भारतीय जनता पार्टी के भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन कौंसिल के प्रदेश सचिव बनाया गया है। जो मजदूर हितों के लिए कार्य करती है।

सभी लोगों के प्रति जताया आभार – – बेहद मिलनसार व्यक्तित्व के धनी श्याम गुप्ता ने संगठन के वरिष्ठ राष्ट्रीय ब्रजेश शर्मा एवं राष्ट्रीय एवं राज्य के सम्मानीय पदाधिकारियों सहित अपने जिले के जिलाध्यक्ष रविन्द्र गुप्ता को धन्यवाद देते हुए कहा कि मजदूरों हितों के लिए जो प्रदेश स्तर दायित्व मुझे दिया गया है उसमें पूरी ईमानदारी के साथ अपने संगठन एवं हमारे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के आशीर्वाद सहित मेरे अनुज रायगढ़ विधानसभा के विधायक छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी सर जी, मेरे पिता तुल्य बड़े भैया बलबीर शर्मा ,गोकुल पटनायक के मार्गदर्शन में मजदूरों के हितों के लिए बढ़िया सेवा कार्य करने का प्रयास करुँगा।

देश व राज्य से मिल रही बधाईयाँ – – समाजसेवी श्याम गुप्ता की नियुक्ति पर प्रदेश में खुशी की लहर है वो जमीनी स्तर पर समाज सेवा करने के नाम से जाने जाते हैं। जिन्हें प्रदेश सहित उनके राष्ट्रीय स्तर के चाहने वालों की बधाईयाँ मिल रही है। जिसे श्याम गुप्ता ने अपने बड़ों के आशीर्वाद छोटों का प्यार आशीर्वाद माना है।और उन्होंने जल्द प्रदेश स्तर पर संगठन के विस्तार के साथ – साथ मजदूरों को संगठन से जोड़कर उनके बेहतर के लिए शासन प्रशासन से उनको लाभ दिलवाने की अपनी इच्छा व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page