विद्यालय के बच्चों ने दी मनभावन प्रस्तुति
रायगढ़ - - शहर के सरस्वती शिशु मंदिर राजीव नगर रायगढ़ में हर्ष उल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरुण देवांगन ( पूर्व पार्षद ), विशिष्ट अतिथि परमानंद नायक ( जिला समन्वयक ग्राम्यभारती ) प्राचार्य श्याम लाल पटेल के द्वारा झंडा पूजन किया गया तत्पश्चात मुख्य अतिथि के द्वारा झंडा फहराया गया। झंडा फहराने के बाद अंतः स्थल में विराजित मां सरस्वती अखिल ब्रह्मांड के प्रतीक ओमकार एवं भारत मां का पूजन किया गया।

तत्पश्चात अतिथियों का तिलक एवं श्रीफल से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। फिर प्राचार्य द्वाराअतिथि परिचय के बाद शुरू हुआ बच्चों का रंगारंग कार्यक्रम इसके अंतर्गत कक्षा कक्षा अरुण से नन्हें- भैया बलराज ने देशभक्ति गीत सुनाकर लोगों का मंत्र मुक्त कर दिया तो वहीं नन्ही बहन -दीप्ति एवं साथी अन्या ने सुंदर नृत्य प्रस्तुति दी आगे कक्षा 9 से भैया -हेमंत ने भीमराव अंबेडकर एवं संविधान के ऊपर सुंदर भाषण प्रस्तुत किया। आगे एक से बढ़कर एक सुंदर-सुंदर प्रस्तुति देने वाले में बहन- स्मृति,हर्षिता, वेदिका मरार, प्रिंस राय, अंकिता सूर्यवंशी,माही मालाकार नैंसी देवांगन, स्मृति,काजल,साक्षी एवं अंत में शिवन्या एवं साथी ने बेहद रोचक प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में पधारे हमारे मुख्य अतिथि अरुण देवांगन ने उद्बोधन में जय घोष कि.नारे लगाते हुए कहा कि एकता एवं समूह भावना में बड़ी ताकत होती है जिसके बल पर हम अपने लक्ष्य तक पहुंच सकते हैं उन्होंने कहा दीदी,आचार्य के मार्गदर्शन से हम अच्छे परीक्षा परिणाम ला सकते हैं। आगे विशिष्ट अतिथि परमानंद नायक ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से अपने संस्कृति एवं संस्कार को हमे पुष्पित एवं पल्लवित करते रहना चाहिए अपनी सनातन संस्कृति की राह पर चलकर हम अच्छे से अच्छे लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।

वहीं अंत में प्राचार्य श्याम लाल पटेल ने कहा - अभिभावक माताओं की उपस्थिति देखकर हम बेहद खुश हैं। हम अपने बच्चों को लव, कुश, ध्रुव,प्रहलाद, सीता,सावित्री इत्यादि बनने की प्रार्थना करवाते हैं लेकिन हम बच्चों को डॉक्टर, इंजीनियर शिक्षक, वकील,आरक्षक इत्यादि बनाने की चाहत रखते हैं यह ठीक है लेकिन हमें अपने बच्चों को लव,कुश, ध्रुव,प्रहलाद,सीता,सावित्री इत्यादि के आदर्श चरित्र को बताते हुए अपनी भारतीय संस्कृति और संस्कारों को भी बताना आवश्यक है बच्चे माताओ के साथ ज्यादा समय तक रहते हैं बच्चों को चरित्रवान संस्कारवान बनाना हम माताओं का कर्तव्य ही नहीं बहुत बड़ी भूमिका होती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में हमारे आचार्य परिवार से श्रीमती तीजा पटवा, श्रीमती सुषमा, श्रीमती तृतीय अगले, श्रीमती रजनी थवाईत, श्रीमती रेवती मालाकार, श्रीमती कविता तिवारी श्रीमती विजयलक्ष्मी पटेल, श्रीमती उजाला साहू कुमारी दीपिका साहू श्रीमती अंजू चंद्रा, श्रीमती योगिता राठौर, श्रीमती अनु चौहान, कुमारी मोना यादव, श्रीमती सरस्वती मैया, श्रीमती तुलसी मैया एवं वाहन चालक श्री बजरंग यादव इत्यादि इत्यादि सभी का सहयोग जो है सराहनीय रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन सांस्कृतिक प्रमुख श्रीमती- रेवती मालाकार ने किया।अंत में कुमारी -दीपिका के द्वारा वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।








