रायगढ़ - - जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा एवं जी जी बोर्डिंग इंग्लिश मीडियम स्कूल धनुहारडेरा रायगढ़ छ.ग के संयुक्त तत्वावधान में 26 जनवरी 2026 गणतंत्र दिवस समारोह को गरिमामय रूप से हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।

सर्वप्रथम चेयरमैन शिरीष सारडा व डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल तथा जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा के प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी , शांति महंत द्वारा मां सरस्वती,मां भारती तथा महापुरुषों के छाया चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन किया तथा तिरंगा स्टैंड की पूजा अर्चना कर चेयरमैन श्री शिरीष सारडा जी ने ध्वजारोहण किया । तत्पश्चात तिरंगे झंडे को सलामी दी गई और समवेत स्वर में राष्ट्रगान का गायन किया गया तथा जय हिंद, वंदे मातरम् का जयघोष किया गया।शुभकामना उद्बोधन में सर्वप्रथम चेयरमैन शिरीष सारडा जी ने 77 वें गणतंत्र दिवस की बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज का दिन हम सभी भारतीयों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है आज ही के दिन संविधान को आत्मसात किया गया था। उन्होंने आगे कहा कि हमने शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ को तीन स्वर्ण पदक प्रवीण्य सूची में टॉप आने वाले छात्र छात्राओं के लिए दिए हैं उसे आपको हासिल करनी। आप सभी को प्रवीण्य सूची में टॉप में जगह बनानी है।डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल जी ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के दिन हमारे देश भारत को एक लोकतांत्रिक संप्रभु और गणतंत्र देश घोषित किया गया। इसलिए प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। हर एक का दायित्व है हमें संविधान का सम्मान करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।

जानकी कॉलेज के प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी ने संविधान की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर केंद्रित विचार व्यक्त किया एवं गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस गरिमामय अवसर पर पूर्व में महाविद्यालय में आयोजित रचनात्मक विविध गतिविधियों में विशेष सहभागिता प्राप्त छात्र छात्राओं को चेयरमैन एवं डायरेक्टर द्वारा प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया । अंत में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का सामुहिक गायन किया गया और कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई। तत्पश्चात मिष्ठान का वितरण किया गया।

इस अवसर पर जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के समस्त स्टॉफ गण प्रो विवेक कांबले, डॉ सूर्यदेव यादव, श्री दिनेश पटेल, श्री विद्यानंद पटेल,प्रो भरत सिदार, प्रो शरद पंडा,प्रो सीताराम कैवर्त्य, प्रो मयंक शीतल डनसेना (रासेयो कार्यक्रम अधिकारी)प्रो अंजु पटेल, प्रो दीक्षा प्रधान,प्रो नेहा साहू, प्रो नेहा डनसेना, प्रो अनुभा दुबे, प्रो बसंत बंजी, प्रो आकाश निराला, प्रो हरीश गुप्ता,प्रो ज्योति पटेल, तथा जी जी बोर्डिंग इंग्लिश मीडियम स्कूल धनुहारडेरा के स्टॉफ गण जिनमें शांति महंत, प्रतिभा पटेल, महेश पाण्डव, सुजीत पाण्डे, लक्ष्मी सिंह,अनिता पधान ,राखी पधान, अनिता मेहर, छोटी मेहर, सुप्रिया साहू, जया चौहान,अंशिका दुबे ,आरती सेठ, गीतांजलि बारिक,सहित जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा के बीएड, यूजी अंतिम वर्ष तथा जी जी बोर्डिंग इंग्लिश मीडियम स्कूल धनुहारडेरा के नर्सरी से बारहवीं कक्षा के छात्र छात्राओं की अधिक संख्या में उपस्थिति रही।








