रायगढ़ - - रायगढ़ शहर में संचालित लोकमान्य तिलक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चक्रधर नगर रायगढ़ में आज बसंत पंचमी के अवसर पर विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पूजन अर्चन धूमधाम से संपन्न हुआ ।


विद्यालय के प्राचार्य जगदेव प्रसाद पटेल सहित समस्त शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं छात्र - छात्राओं के द्वारा मां सरस्वती की पूजन कर आरती गायन कर आरती किया गया । मां शारदे की पूजा अर्चना कर वंदना - प्रार्थना कर आशीर्वाद मांगा गया। इस अवसर पर विद्यालय का पूरा माहौल भक्तिमय हो गया । सभी छात्र छात्राओं के चेहरे पर उल्लास उमंग झलकते रहा । प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन हुआ।









