रायगढ़ - - विगत 10 जनवरी विश्व हिंदी दिवस के उपलक्ष्य पर विश्व हिंदी परिषद रायगढ़ इकाई द्वारा निबंध प्रतियोगिता आयोजित किए गया जिसका विषय था "वन्दे मातरम् की पृष्ठभूमि एवम् भारतीय संस्कृति में उसका महत्त्व'।शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला धनागर में 38 विद्यार्थियों ने निबंध प्रतियोगिता में हिस्सा लिया जिसमें से प्रथम स्थान पर परिधि महंत कक्षा आठवीं,द्वितीय स्थान पर दुतिका रात्रे कक्षा आठवीं,तृतीय स्थान पर देवेश सतनामी कक्षा आठवीं रहीं। इसी तरह जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ बी.एड के 1970विद्यार्थी भी इसमें अपनी सहभागिता दिए ,जिसमें प्रथम स्थान विकास कुमार दास (बी एड द्वितीय वर्ष),द्वितीय स्थान दिव्यसागर श्रीवास (बी. एड द्वितीय वर्ष)तृतीय स्थान रूपेश कुमार षड़गी (बी. एड द्वितीय वर्ष) पर रहें।वहीं जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रायगढ़ में ही महाविद्यालय में 100विद्यार्थी भी शामिल हुए जिसमें प्रथम स्थान पर मंजू प्रधान (बी. एस. सी, तृतीय वर्ष बायोलॉजी)द्वितीय स्थान पर पप्पू प्रधान (बी. एस. सी तृतीय वर्ष बायोलॉजी)तृतीय स्थान पर सोमनाथ साहू (बी. एस. सी तृतीय वर्ष बायोलॉजी) प्राप्त किए। गार्जियन एन्ड गाइड इंग्लिश मीडियम स्कूल धनुहारडेरा रायगढ़ में 90 विद्यार्थी शामिल हुए ,जिनमें प्रथम स्थान पर प्रशांत गुप्ता कक्षा 11वींद्वितीय स्थान पर प्राची साहू कक्षा 8वीं,तृतीय स्थान पर अमन चौधरी-कक्षा 9वीं रहें।रायगढ़ के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में एक साधुराम विद्या मंदिर , कोसमनारा,रायगढ़ में 65 विद्यार्थी शामिल हुए जिनमें प्रथम स्थान पर सोनल सिंह नवमी अ , द्वितीय स्थान पर किरण साहू नवमी अ , तृतीय स्थान पर मुस्कान पटेल नवमी ब रहीं। इन सभी विजेताओं को विश्व हिंदी परिषद की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार दिया जाएगा।विश्व हिंदी परिषद की शैक्षिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष (रायगढ़)डॉ.मनीषा अवस्थी ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से विद्यार्थी हिंदी विषय के प्रति रुचि लेते हैं , साथ ही अपने गौरवपूर्ण इतिहास संस्कृति के बारे में भी जानते हैं।उपाध्यक्ष जिला रायगढ़ श्रीमती मंजू अवस्थी ने भी वर्तमान समय में हिंदी के प्रति रुझान को युवा पीढ़ी के लिए आवश्यक माना ।महामंत्री जिला रायगढ़ शांति महंत ने भविष्य में भी इसी तरह के कार्यक्रम होने की पुष्टि की और प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। हिंदी को राष्ट्रभाषा एवं अंतर्राष्ट्रीय भाषा के रूप में स्थापित करने हेतु प्रदेश अध्यक्ष डॉ.संगीता सिंह बनाफर,बिलासपुर, संयोजक डॉ.विनय कुमार पाठक(पूर्व अध्यक्ष राज भाषा आयोग ,कुलपति थावे विद्यापीठ )संकल्पित हैं और छ.ग में पूर्ण रूप से जन जागृति चल रही है इसमें रायगढ़ जिला इकाई भी अपनी सहभागिता दे रही है ।









