सदगुरु सदानंद महाराज पहुंचे अपना घर आश्रम

अग्रोहाधाम में श्रोताओं को कराया मधुर भागवत कथा का रसपान

रायगढ़ - - शहर के निकट स्थापित अपना घर आश्रम के प्रणेता सद्गुरु सदानंद महाराज का नगर आगमन हुआ जहां उन्होंने वृन्दावन चौक स्थित अग्रोहाधाम में तीन दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का नगर वासियों को रसपान कराया जिसमें मंढाणिया, बंसल परिवार सहित सैकड़ो की संख्या में कृष्ण भक्तों धर्मप्रेमियों ने मधुर भागवत कथा का श्रवण कर पुण्य प्राप्त किया। सदस्यों ने बताया कि महाराज  नवीन बंसल के साथ सद्गुरु अपना घर आश्रम पहुँचे। जहां के पदाधिकारी राधेश्याम लेंध्रा, बजरंग मित्तल ने उनका सादर स्वागत किया। महाराज ने अपना घर आश्रम का निरीक्षण कर वहां स्वास्थ्य लाभ ले रहे मरीजों से मिलकर कुशलता पूछी और आत्मीयता से संवाद करते उन फल बिस्किट भी वितरित किया। आश्रम के पदाधिकारियों द्वारा समर्पण भाव से हो रही मरीजों की सेवा से सदानंद महाराज बहुत ही प्रसन्नचित  नजर आए। उन्होंने उपस्थित लोगों से मानव सेवा को ही माधव सेवा बतलाते हुए अपना घर से जुड़कर सेवा कर पुण्य लाभ लेने की बात कही। सदानंद महाराज की प्रेरणा से स्थापित शहर के निकट बने अपना घर आश्रम उत्कृष्ट मानव सेवा के लिए अब जाना जा रहा जहां मानसिक मंदबुद्धि रोगी के परिजन अभिभावक यहां की बेहतर देखभाल, उचित चिकित्सा से प्रभावित होकर  इस मानव सेवा संस्था का कोटि - कोटि आभार प्रकट कर रहे हैं।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page