लॉयंस क्लब रायगढ़ दिव्य ऊर्जा ने मनाया लॉयंस क्लब्स के जनक मेल्विन जोन्स का जन्मदिवस

रायगढ़ - - समाज सेवा में अग्रणी लॉयंस क्लब रायगढ़ दिव्य ऊर्जा ने विगत 13 जनवरी को लायंस क्लब्स के जनक एवं सेवा के प्रेरणा स्रोत मेल्विन जोन्स का जन्मदिवस अत्यंत श्रद्धा एवं सेवा भावना के साथ मनाया। यह कार्यक्रम केवड़ा बाड़ी बस स्टैंड के पास स्थित बस्ती में आयोजित किया गया। वहीं क्लब की फाउंडर मेम्बर लॉयनअनीता कपूर ने जानकारी दी की क्लब अध्यक्ष विनिया कारमोरे के कुशल नेतृत्व  में सर्वप्रथम मेल्विन जोन्स के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर क्लब द्वारा जरूरतमंद बच्चों, महिलाओं एवं युवाओं के लिए सेवा कार्य किए गए, जिनमें कपड़े, खिचड़ी एवं खजले का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य से बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के चेहरों पर खुशी एवं संतोष की झलक देखने को मिली। इस सुखद अवसर पर अध्यक्ष लीनेस अंजू बंसल, सचिव लॉयन अंजू बंसल, निवर्तमान अध्यक्ष बसंती सरकार, आरती तिवारी, शशि अग्रवाल, रीता श्रीवास्तव एवं लता जी की सराहनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई। लॉयंस क्लब रायगढ़ दिव्य ऊर्जा द्वारा किए गए इस सेवा कार्य ने मेल्विन जोन्स जी के सेवा सिद्धांत “We Serve” को साकार रूप प्रदान किया।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page