रेनबो स्कूल ने मकर संक्रांति व लोहडी पर्व मनाया

बच्चों ने दी मनभावन प्रस्तुति

रायगढ़ - - रेनबो  इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल शैलेन्द्र नगर में मकर संक्रांति व लोहड़ी पर्व बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पारम्परिक लोहड़ी की अग्नि के चारों ओर एकत्रित होकर सभी विद्यार्थियों व शिक्षिकाओं ने तिल, गुड़, मूँगफली, पॉपकॉर्न अर्पित किये और सुख समृधि की कामना की।

भांगडे पर थिरके बच्चे - - कक्षा नर्सरी से दसवीं तक के सभी बच्चे  पंजाबी लोक  गीतों व   भांगड़े की थाप पर झूमते नजर आये। शिवांश, सृष्टि , ईशान, श्रेया शानवी, अंशिका, मोहन पंजाबी वेश भूषा पहनकर सभी को आकर्षित कर रहे थे। अभिभावक श्री कुलजीत सिंह ने बताया  कि लोहड़ी व मकर संक्रांति आपसी भाईचारे और नई फसल के आगमन की खुशी का प्रतीक है।

बच्चों ने जाना सांस्कृतिक पर्व का महत्व - -  शिक्षिकाओं ने इस पर्व के सांस्कृतिक महत्व के बारे में बच्चों को बताया। कुसमुरा शाखा के बच्चों द्वारा रंग बिरंगी पतंग उड़ाई गयी। अंत में सभी को रेवड़ी, मूँगफली, पॉपकॉर्न का प्रसाद वितरण  किया गया। संस्था प्रमुख ने सभी को मकर संक्रांति व लोहड़ी की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हमारे त्योहार हमारी संस्कृति की पहचान हैं  और हमें इन्हें मिलजुलकर मनाना चाहिए।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page