18 जनवरी को कमला नेहरू पार्क में एक दिवसीय डांस कॉम्पिटिशन का आयोजन

रायगढ़ - - विगत नवंबर माह से प्रत्येक रविवार को चल रही मस्ती की पाठशाला कार्यक्रम समापन के उपलक्ष्य में आगामी 18 जनवरी रविवार दोपहर 2 बजे से 9 बजे तक एक दिवसीय डांस प्रतियोगिता के रूप में किया जा रहा है। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कोरियोग्राफर हेमंत महंत ने बताया कि यह प्रतियोगिता रायगढ़ जिले की एक मात्र डांसरों की संस्था "रायगढ़ नृत्य कला संस्थान" द्वारा किया जा रहा है।यह प्रतियोगिता  एक दिवसीय रहेगी, जिसमें क्लासिकल व वेस्टर्न डांस के प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं। इस प्रतियोगिता के लिए किसी भी प्रकार की ऑडिशन नहीं लिया जा रहा है लेकिन 15 जनवरी शाम 8 बजे तक इस कार्यक्रम में प्रस्तुति देने हेतु रजिस्ट्रेशन कराना होगा। कार्यक्रम के दिन एंट्री नही लिया जावेगा, इनाम व एंट्री फीस के बारे में हेमन्त ने जानकारी दी कि, सभी एकल डांस के प्रतिभागियों को 200 रुपये का शुल्क व समूह 400 रुपये का शुल्क देना होगा, इस प्रतियोगिता में विजेताओं को नगद राशि प्रदान की जावेगी। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए अधिक जानकारी हेतू मोबाइल न. 9770111879 आशु सर व 7879043137 प्रेंरणा मैम से संपर्क कर सकते हैं।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page