250 लोगों ने पाया शनि देव का भोजन प्रसाद

श्री राणी सती दादी सेवा समिति की अभिनव पहल

रायगढ़ - - शहर की अग्रणी सुप्रसिद्ध धार्मिक एवं सामाजिक समिति श्री राणी सती दादी सेवा समिति की महिला सदस्याएं हर वर्ष नव वर्ष और मकर संक्रांति पर्व की खुशी में समाज के लोगों को प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन करती हैं। सदस्यों ने इस बार भी विगत 10 जनवरी को समिति की परंपरा को कायम रखते हुए अध्यक्ष रीना बापोड़िया सचिव श्वेता मोदी व कोषाध्यक्ष सीमा अग्रवाल के विशेष मार्गदर्शन में शहर के केलो तट स्थित भगवान शनिदेव मंदिर में लोगों के लिए भोजन प्रसाद वितरण का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया गया।

भगवान शनि को लगा भोग - - अध्यक्ष रीना बापोड़िया ने बताया कि यह कार्यक्रम विगत एक दशक से किया जा रहा है। इसके अंतर्गत सर्वप्रथम सभी सदस्यों ने बाबा महाकाल और न्याय के देवता भगवान शनि की विधिवत ढंग से पूजा अर्चना की। इसके पश्चात उनको श्रद्धा का भोग समर्पित कर भोजन प्रसाद वितरण का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। जिसमें लगभग 250 लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बने। वहीं लोगों ने समिति के इस नेक पहल की बेहद सराहना की। प्रसाद वितरण का यह कार्यक्रम अनवरत दो घंटे तक चलता रहा। वहीं इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष रीना बापोड़िया, सचिव श्वेता मोदी, कोषाध्यक्ष सीमा अग्रवाल, समिति की सभी पूर्व अध्यक्ष व सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page