आज 10 को जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ड्राइविंग लर्निंग लाइसेंस बनाने एक दिवसीय शिविर का आयोजन

रायगढ़ – – शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबद्ध जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में जिला परिवहन विभाग गडुमरिया रायगढ़ द्वारा जिला परिवहन अधिकारी के निर्देशानुसार तथा जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ के चेयरमैन शिरीष सारडा व डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल के संरक्षण एवं प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी के कुशल मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम अधिकारी रासेयो प्रो मयंक शीतल डनसेना के नेतृत्व में ड्राइविंग लर्निंग लाइसेंस बनाने हेतु एकदिवसीय शिविर का आयोजन दिनांक 10 जनवरी 2026 को सुबह 11 बजे से किया जा रहा है। शिविर में दोपहिया वाहन एवं चार पहिया वाहन हेतु ड्राइविंग लर्निंग लाइसेंस बनाया जाएगा। शिविर के लगने से जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ के छात्र छात्राओं एवं आसपास के सभी ग्रामीण जन लाभान्वित होंगे तथा लायसेंस बनाने संबंधी , सड़क सड़क सुरक्षा यातायात जागरूकता आएगी।



