कल 10 से दो दिवसीय काइट फेस्टिवल का यादगार आयोजन

जेसीआई संस्था की अभिनव पहल रायगढ़ - -

रायगढ़ - - शहर की सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था जेसीआई की अभिनव पहल से हर वर्ष मकर संक्रांति पर्व की खुशी में विगत 12 वर्षों से शहर में काईट फेस्टिवल का शानदार आयोजन किया जा रहा है।जिसका आनंद शहरवासी अपने परिवार के साथ पारिवारिक माहौल में लेते हैं। संस्था की परंपरा अनुरुप इस बार भी कल 10 जनवरी को शहर के गणमान्य नागरिकों की विशेष उपस्थिति में आयोजन का शुभारंभ होगा और 11 जनवरी तक शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में फेस्टिवल की धूम रहेगी।

खास होगी पतंगबाजी कला - - प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सी आई रायगढ़ के अध्यक्ष गुलशन अग्रवाल और प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर मुकेश अग्रवाल ने बताया कि काईट फेस्टिवल के आयोजन का यह 12 वां वर्ष होगा और इस वर्ष मुख्य आकर्षण का केंद्र लेजर शो होगा इसके साथ ही हौजी के अलावा बचपन में खेले जाने वाले खेल भी प्रमुख आकर्षण का केंद्र होंगे। ।उन्होंने बताया कि दस जनवरी को कॉर्निवाल निकलने के साथ ही काईट फेस्टिवल की शुरुआत हो जाएगी । उन्होंने कहा कि काईट फेस्टिवल के आयोजन के पीछे लोगों को मकर संक्रांति की परंपरा और संस्कृति से जोड़े रखना है।वहीं गुजरात से आये पतंगबाज भी अपनी पतंगबाजी का हुनर दिखाते हुए दस से बारह फीट तक लम्बी पतंग उड़ाएंगे ।इस तरह आसमान में उड़ती हुई यह पतंग दूर से ही दिखाई देगी। दो दिवसीय काइट फेस्टिवल के भव्य आयोजन को भव्यता देने में जेसीआई संस्था के सभी सदस्यगण जुटे हैं।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page