रायगढ़ - - बुढ़ापे का सहारा पेंशन ग्रेच्युटी समूह बीमा पदोनति और जीने लायक वेतन की मांग को लेकर 409 के प्रदेश उपाध्यक्ष और रायगढ़ जिलाध्यक्ष अनिता नायक के नेतृत्व में संघ प्रतिनिधि मण्डल नया साल में मिला व वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी से प्रदेश के एक लाख आंगनबाड़ी कार्रकर्ता सहायिकाओं की हित मे रखी गये मांगे।

गौरतलब विगत 4 जनवरी को प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी.चौधरी के शासकीय निवास मे नव वर्ष की शुभकामनाएं देने छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ 409 जिला शाखा रायगढ़ के अध्यक्ष और प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती अनिता नायक के नेतृत्व में सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाएं पहुंचे और वित्त मंत्री ओपी चौधरी को नवर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उनके द्वारा राज्य के विकास में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की योगदान को याद दिलाते हुए प्रदेश भर के एक लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं की कुछ समस्या और मूलभूत सुविधाएं को पूरा करने की मांग भी की गयी। वहीं श्रीमती अनिता नायक ने बताया कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी के पास मुख्य रूप से सेवानिवृत्ति पश्चात समाजिक सुरक्षा के रूप मे पेंशन.ग्रेच्युटी समूह बीमा जीने लायक वेतन मध्यप्रदेश सरकार के तर्ज पर 15000 हजार और हर वर्ष वेतन वृध्दि के रूप मे 1000/- बढ़ोत्तरी और सुपरवाईजर एवं कार्यकर्ता के रिक्त शत - प्रतिशत पद पर वरिष्ठता सह योग्यता के क्रम मे पदोन्नति की मांग मजबूती के साथ रखी गई।

वहीं श्रीमती अनिता नायक ने बताया कि ओ.पी.चौधरी वित्त मंत्री ने इसे गंभीरता से लेते हुए बिन्दुवार संघ प्रतिनिधि मण्डल से चर्चा की गई और उनके द्वारा आश्वस्त किया गया कि छत्तीसगढ़ सरकार आंगनबाडी कार्यकर्ता सहायिकाओं की मांगो के प्रति गंभीर हैं और शीघ्र इस पर विचार किया जायेगा इसके अच्छे परिणाम भी जल्दी मिलने की बात कही गई।









