श्री राणी सती दादी सेवा समिति ने पूजा अर्चना कर नए सत्र का किया शुभारंभ

रायगढ़ - - शहर की अग्रणी सुप्रसिद्ध धार्मिक एवं सामाजिक संस्था श्री राणी सती दादी सेवा समिति की नवीन कार्यकारिणी टीम ने सर्वप्रथम दादी मां को चुनरी चढ़ाकर, दादी मनका से नए सत्र की शुरुआत की। पूर्व अध्यक्ष अनीता गर्ग ने दादी मनका गाकर कार्यक्रम शुरू किया।सदस्यों द्वारा सजाकर लाई हुई 13 आरती थाल से दादी जी की भव्य आरती की गई।

उसके पश्चात भजन गायिका रचिता के भजनों के साथ शीतल बालाजी,सचिव श्वेता मोदी और कोषाध्यक्ष सीमा अग्रवाल ने मनोरंजक गेम खिलाये। समिति की पूर्व अध्यक्ष कांता अग्रवाल ने नवीन टीम को तिलक लगाकर शुभकामनाएं दी। पूर्व अध्यक्ष दर्पणा सिंघल ने वर्तमान अध्यक्ष रीना बापोड़िया को चुनरी ओढ़ाकर अध्यक्ष पद का पद भार सौंपा एवं नवीन कार्यकारिणी टीम का स्वागत किया।

नवीन टीम ने भी निवर्तमान अध्यक्ष दर्पणा को चुनरी ओढ़ाकर धन्यवाद दिया।दादी समिति के उपस्थित सभी सदस्य ने गेम और भजनों का भरपूर आनंद लिया। पूर्व अध्यक्ष किरण मित्तल, ललिता अग्रवाल,मीना बेरीवाल आशा एयरटेल, रेखा गुप्ता,लक्ष्मी अग्रवाल के द्वारा गेम के विजेताओं का पुरस्कृत किया गया। पूर्व अध्यक्ष ममता अग्रवाल के  सहयोग से कार्यक्रम  सफलतापूर्वक संपन्न हुआ ।सभी ने एक दूसरे को नव वर्ष की बधाइयां दी । पूरा मंदिर परिसर नव वर्ष की संध्या बेला में दादी के भजनों से गूंजायमान हो गया ।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page