अन्य गतिविधियाँ

पंडित बनवारी लाल शर्मा का दुखद निधन

रायगढ़ – – भटगांव निवासी ब्राह्मण समाज के लोकप्रिय बेहद व्यवहार कुशल, मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी सम्मानीय पंडित बनवारी लाल शर्मा का 88 वर्ष की उम्र में विगत एक जनवरी को दुखद निधन हो गया है। उनके दुखद निधन की खबर से क्षेत्र के ब्राम्हण समाज, रायगढ़ ब्राम्हण समाज एवं चिरपरिचित लोग अत्यंत गमगीन हैं। उनका अंतिम संस्कार भटगांव में ही एक जनवरी की शाम चार बजे किया गया। जिसमें ब्राम्हण और सर्व समाज के लोग शामिल होकर उन्हें अंतिम विदाई दी। ब्रम्हलीन पंडित बनवारी लाल शर्मा प्रकाण्ड पण्डित ज्ञान के सागर थे कबीर की साखियाँ, मानस की चौपाईयाँ सारे जहाँ की लोकोक्तियाँ उन्हें कंठस्थ थी। उनके सानिध्य में लोगों का वक्त कैसे गुज़रता इसका एहसास नहीं हो पाता था। उनकी प्रभावशाली वक्तव्य शैली को कभी विस्मृत नहीं किया जा सकता। क्षेत्र के ऐसे प्रतिभा संपन्न व्यक्ति का जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका रायगढ़ से भी बेहद आत्मीय लगाव था। प्रभु दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल किशन शर्मा, किशोर शर्मा, शिव शर्मा, राजेश शर्मा, बहन माया एवं समस्त शर्मा परिवार को इस वज्राघात को सहन करने की ईश्वर अदम्य शक्ति प्रदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page