प्रतिभावान खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कृत
रायगढ़ - - गुरुकुल क्रिकेट अकादमी में आयोजित अंडर 14 ड्यूस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला एम जे क्रिकेट अकादमी विरुद्ध जिंदल स्कूल रायगढ़ के मध्य खेला गया। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कोच प्रमुख महेश दधिची ने बताया कि एम जे अकादमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और जिंदल की पूरी टीम को 91 के स्कोर पर ऑल आउट कर दिया जिंदल की तरफ से नव्यम डालमिया ने 44 गेंद में 21 रन बनाएं जबकि दिव्यांश सिंह ने 17 रनों का योगदान किया एमजी की तरफ से अनूप चौबे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4.2 ओवर में सात रन देकर 5 विकेट झटके वहीं आदित्य कुमार मिश्रा ने 5 ओवर में 14 रन देकर चार विकेट झटके जबकि शौर्य गुप्ता को एक विकेट मिला।

खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन - - 91 रन का पीछा करने उतरी एमजी अकादमी की टीम 22.5 ओवर में 82 रण में आलोट हो गई एमजी की तरफ से आयुष ने 30 गेंद में 26 रन बनाए जबकि अंकुश ने 17 रन बनाएं ओपी जिंदल की तरफ से अथर्व ने 5.25 ओवर में 15 रन देकर चार विकेट लिए और शशांक सोनवानी ने 6 ओवर में 11 रन देकर तीन विकेट लिया आयुष सिंह को दो विकेट जबकि आर्यन को एक विकेट मिला और यह मुकाबला जिंदल स्कूल ने 10 रनों से जीत लिया।
विजयी टीम को मिला पुरस्कार - - उन्होंने बताया कि फाइनल मैच के मुख्य अतिथि मनीष चतुर्वेदी एनटीपीसी लारा आज के फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में मनीष चतुर्वेदी (एनटीपीसी) महेंद्र यादव(उपाध्यक्ष जिलाअधिवक्ता संघ) सरनदीप सिंह सलूजा (डायरेक्टर होटल त्रिनिटी) मुकेश डालमिया (नलवा) सभी अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों की खेल भावना की तारीफ करते हुए कहा कि हार जीत अपनी जगह है और अपनी हार से हमें कुछ ना कुछ सीखना चाहिए। वहीं फाइनल मैच एम टूर्नामेंट का पुरस्कार मैन ऑफ द मैच अथर्व बेस्ट बैट्समैन आदित्य सिंह बेस्ट बॉलर शौर्य एस गुप्ता बेस्ट विकेटकीपर कृष्ण सिदार प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट अनूप चौबे थे। पुरस्कार वितरण समारोह में सभी सदस्यों ने बच्चों के खेल की तारीफ करते हुए उन्हें सराहा और आगे ऐसे ही बढ़ते रहने की सलाह दी गुरुकुल क्रिकेट अकादमी के अध्यक्ष सलीम नियारीया ने सभी अतिथियों का और खिलाड़ियों का धन्यवाद दिया।









