इंद्रधनुषीय रंगो से सजा डिवाईन हायर स्कूल झलमला का वार्षिकोत्सव

रायगढ़ - - डिवाइन लाईक स्कूल झलमला रायगढ़का वार्षिकोत्सव इंद्रधनुषीय रंगो से सजे स्कूल के प्रांगण में बड़े हर्षोउल्लास व भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। यह समारोह सरस्वती वन्दना श्रीगणेश वन्दना से शुरुआत कर सिंदूर विजयी,योगा डांस छोटी-छोटी बच्चों के द्वारा संगीत में तबला, कांगो, हारमोनियम, आर्गन में अपनी कला के द्वारा नवचेतना की अनुठी प्रेरणादायी थीम पर आधारित अपनी प्रस्तुति दी।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजीवनी हॉस्पीटल के डायरेक्टर पुरुषोत्तम अग्रवाल, ग्राम पंचायत झलमला के सरपंच, उपसरपंच एवं गणमान्य उपस्थित थे। ऊर्जावान प्रस्तुतियों के द्वारा बच्चों में सकारात्म‌क बदलाव लाने और उनके अन्दर नयी ऊर्जा व जागरूकता पैदाकरने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को दर्शाती हैयोग प्रस्तुति "चेतना का उदय" में छात्रों ने विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन किया।

जिससे विद्यार्थियों में न केवल अनुशासन और एकाग्रता का परिचय दिया बल्कि दैनिक जीवन में योग को अपनाने के लिए प्रेरित किया।संजीवनी हॉस्पीटल के डायरेक्टर बच्चे को आशिर्वाद प्रदान की स्कूल के संचालक प्रिसिंपल, शिक्षकों, शिक्षिकाओं को विद्यालयों की खूब सराहना की।इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्कूल के संचालक पूर्णचन्द पटेल प्रिसिंपल श्रीमती पूर्णिमा देवांगन एवं  कविता,सुनैना, अन्नु, बलबीर कौर, पल्लवी, अर्पिता, अनुराधा, वसुंधरा, कुसुम साहू, रन्जू, चंद्रकला, तृप्ती, नंदिनी, जुगेश्वरी, जिज्ञासा, हेमलता, निधि, हर्षदपांडे, निमाई नेगी, गुप्ता सर,यशोदा, ममता, पुष्पा,संध्या रानी, प्रेमलता, के द्वारा अतिथियों का आभार प्रकट, कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page