नन्हें वैज्ञानिकों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
रायगढ़ - - दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल (DWPS), रायगढ़ ने विगत दिवस अपने परिसर में एक भव्य अंतर-विद्यालयी विज्ञान प्रदर्शनी 'Sci-Tech Expo' का आयोजन किया। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और अनुसंधान की भावना को प्रोत्साहित करना था। वहीं इस एक्सपो में रायगढ़ और आसपास के प्रतिष्ठित स्कूलों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता को तीन मुख्य श्रेणियों में विभाजित किया गया था: ग्रेड III-V, ग्रेड VI-VIII और ग्रेड IX-XII छात्रों ने पर्यावरण, तकनीक और सतत विकास जैसे विषयों पर अपने मॉडल प्रस्तुत किए।

प्रतियोगिता परिणाम - - निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, वैज्ञानिक सिद्धांत और प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं की घोषणा की जिसमें कक्षा III-V (Grade III-V) प्रथम स्थानः वेदिका सिंह (दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, रायगढ़) द्वितीय स्थान (संयुक्त) रुद्रांश भारद्वाज (दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, रायगढ़) हेमराज साहू, आराध्या, मो. रेहान रज़ा, ऋषभ शर्मा (संस्कार पब्लिक स्कूल) तृतीय स्थानः जियाना काबरा, अनाय जैन (दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, रायगढ़) सांत्वना पुरस्कार (Consolation): दिव्यांशी सेनापति (दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, रायगढ़) व श्रेणी: कक्षा VI-VIII (Grade VI-VIII) में प्रथम स्थानः अद्विक चौधरी (दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, रायगढ़) द्वितीय स्थान (संयुक्त) तन्मय स्वाइन, यज्ञ, प्रज्ञा (संस्कार पब्लिक स्कूल) तनिष्क देवांगन, ऑगस्टिन तिर्की, अर्चित महापात्र, अर्जित राजू प्रसाद (दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, रायगढ़) तृतीय स्थानः मुमताज़ा फारूक, श्रुति सिंह (दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, रायगढ़) व सांत्वना पुरस्कार (Consolation): मेर्दात रावत, आतिफ हुसैन, देवांश पटेल (दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, रायगढ़) को मिला। इसी तरह कक्षा IX-XII (Grade IX-XII) इस श्रेणी में वरिष्ठ छात्रों ने अपनी तकनीकी दक्षता का परिचय दिया। जिसमें प्रथम स्थानः बीना गुप्ता, आयुषी गुप्ता, मोती चौहान, अंशु यादव (ओ.पी. जिंदल स्कूल, तराईमाल, नलवा) द्वितीय स्थानः श्याम पांडेय, कनिका प्रसाद, योगेंद्र स्वर्णकार, गौरव यादव (दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, रायगढ़) तृतीय स्थानः सोनाली कुमारी, अंकित विश्वकर्मा, रवि वर्मा, शौर्य गुप्ता, आयुष प्रसाद (जिंदल आदर्श ग्राम्य भारती) सांत्वना पुरस्कार (Consolation): आशीष अग्रवाल (ओ.पी. जिंदल स्कूल, रायगढ़) को मिला।


समापन और सराहना - - दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के प्रबंधन और प्रधानाचार्य ने सभी विजेता छात्रों को बधाई दी और उनकी वैज्ञानिक सोच की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमारे स्कूल में कक्षा 3 से ही बच्चों की बौद्धिक प्रतिभा को प्रखर बनाने के उद्देश्य से साइंस विषय पर विशेष ध्यान दिया जाता है। वहीं ऐसे आयोजन से छात्रों को किताबी ज्ञान से परे जाकर व्यावहारिक दुनिया को समझने का अवसर प्रदान करते हैं। संस्कार पब्लिक स्कूल, ओ.पी. जिंदल स्कूल (तराईमाल और रायगढ़) और जिंदल आदर्श ग्राम्य भारती की भागीदारी ने इस आयोजन को और भी प्रतिस्पर्धी और सफल बना दिया।









