छोटे हरदी के सात दिवसीय विशेष शिविर में पहुंचे रासेयो जिला संगठक रायगढ़ भोजराम पटेल

शिविर में शिविरार्थियों के जागरूकता गतिविधियों की सराहना

रायगढ़ - - जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम पंचायत छोटे हरदी विकास खंड पुसौर जिला रायगढ़ के शासकीय प्राथमिक शाला प्रांगण में दिनांक 20 नवंबर 2025 से  26 नवंबर 2025 तक थीम नशा मुक्त समाज के लिए युवा अभियान विषय पर विविध सृजनात्मक एवं रचनात्मक गतिविधियों के साथ आयोजित है।इस विशेष शिविर में विगत 25 नवंबर को  को शिविर के छठवें दिवस राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक रायगढ़ भोजराम पटेल का उनकी  धर्मपत्नी के साथ आगमन हुआ। सत्र था बौद्धिक परिचर्चा कार्यक्रम का। परिचर्चा का विषय भारत का संविधान विषय पर गहनता के साथ प्रकाश डाला उन्होंने कहा संविधान लोकतंत्र की आत्मा हैं । उन्होंने शिविर के शिविरार्थियों की गतिविधियों एवं शिविर दिनचर्या के साथ छोटे हरदी के ग्रामीणों को नशा मुक्त हेतु जागरूक कर रहे सभी शिविरार्थियों की भूरी भूरी प्रशंसा की।तथा उन्होंने  प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम अधिकारी प्रो मयंक शीतल डनसेना सहायक कार्यक्रम अधिकारी प्रो हरीश गुप्ता प्रो ज्योति पटेल प्रो जया के नेतृत्व कुशलता की सराहना की।

कार्यक्रम अधिकारी प्रो मयंक शीतल डनसेना ने बताया कि शिविर में दैनिक दिनचर्या का विशेष रूप से पालन करते हुए प्रभात फेरी योगाभ्यास हार्टफुल नैश मेडिटेशन मास्टर परियोजना कार्य बौद्धिक परिचर्चा  रासेयो खेल ,ग्राम संपर्क  सांस्कृतिक कार्यक्रम से जागरूकता अभियान को गति दी जा रही है। प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी ने संविधान  विषय पर ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर विस्तार से प्रकाश डाला।  प्रो बी एन पटेल ने कहा संविधान पर केंद्रित विचार रखे। इस अवसर 50 की संख्या में रासेयो शिविरार्थियों तथा ग्राम पंचायत छोटे हरदी के सरपंच श्री तिलोराम बाग शासकीय प्राथमिक शाला छोटे हरदी के प्रधान पाठक राम लाल चौहान ,ईश्वर गुप्ता सहायक शिक्षक, श्रीमती कौशल्या सहायक शिक्षिका एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page