सटीक मतदाता सूची ही लोकतंत्र की सच्ची ताकत -  विकास केडिया

भाजपा का मतदाता गहन पूनरीक्षण अभियान तेज, कोड़ातराई में हुई कार्यशाला संपन्न

रायगढ़ - - भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे मतदाता गहन पूनरीक्षण अभियान के तहत कोड़ातराई मंडल में मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रत्येक बूथ की मतदाता सूची का परीक्षण, उसमें सुधार एवं नए मतदाताओं को जोड़ने की प्रक्रिया को गति प्रदान करना था। कार्यशाला का आयोजन कोड़ातराई में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि जिला महामंत्री विकास केडिया ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि “मतदाता सूची का गहन पूनरीक्षण लोकतंत्र की आधारशिला को मजबूत करता है। प्रत्येक बूथ स्तर पर यह सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से बाहर न रहे तथा मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम समय पर हटाए जाएं साथ ही कार्यकर्ताओं से किया घर-घर जा कर संपर्क करने का आह्वान किया।जिला मंत्री एवं एसआईआर के जिला प्रभारी बीएलए-1  पवन शर्मा ने घर-घर संपर्क अभियान चलाने का आह्वान करते हुए कहा कि “18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में जोड़ना हम सबकी जिम्मेदारी है।

संगठन ने तय समय सीमा में विधानसभा के सभी बूथों पर मतदाता सूची का परीक्षण पूरा करने का लक्ष्य रखा है।” उन्होंने मंडल व बूथ अध्यक्षों को बीएलओ के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। जिला मंत्री पावन अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का यह मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी   बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल है। इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था में निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित होंगे। पूर्व जूटमिल चक्रधर मंडल अध्यक्ष शशिकांत शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे जनता को मतदान के प्रति जागरूक करें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती भाग्यवती डोलनायक ने कहा कि “मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतंत्र की रक्षा का पहला कदम है। जब प्रत्येक पात्र नागरिक मतदान करेगा, तभी लोकतंत्र मजबूत होगा। बैठक के अंत में सर्वसम्मति से यह संकल्प लिया गया कि कोड़ातराई मंडल क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर मतदाता सूची का पूनरीक्षण पूर्ण ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ किया जाएगा, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे। इस कार्यशाला में मुख्य रूप से मनीष गांधी, मंडल महामंत्री खितेश्वर गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष डोलनारायण नायक, पूर्व मंडल महामंत्री दीपक गुप्ता , उजागर चौहान,शानू ठाकुर ,खगेश देवांगन जी सहित मंडल के पदाधिकारी, BLA-1, सहित अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे|

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page