कन्या महाविद्यालय में कैरियर गाइडेंस सत्र संपन्न
टीटी प्रमोद साहू के तार्किक उद्बोधन से छात्राएं प्रभावित रायगढ़ - - के.एम.टी.शासकीय कन्या महाविद्यालय, रायगढ़ में हिन्दी विभाग एवं कैरियर गाइडेंस समिति संयुक्त के तत्वावधान में एक प्रेरणादायक कैरियर गाइडेंस एवं मोटिवेशनल स्पीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में रेल्वे अधिकारी सुप्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर प्रमोद साहू उपस्थित रहे, जिन्होंने छात्राओं को जीवन में सफलता प्राप्त करने हेतु आत्मविश्वास , सकारात्मक सोच एवं लक्ष्य निर्धारण करने के महत्व पर प्रकाश डाला।

निरंतर प्रयास से मिलती है कामयाबी - - अपने संबोधन में श्री साहू ने कहा कि ‘‘सफलता उन्हीं के कदम चुमती है, जो असफलता से घबराए बिना निरंतर प्रयास करते रहते हैं।’’ उन्होंने छात्राओं को कैरियर निर्माण, समय प्रबंधन और आत्म-प्ररेणा के व्यावहारिक सूत्र बताए। वहीं ललित तिवारी पत्रकार ने भी अपने उद्बोधन में कहा जो खुद में भरोसा रखता है वही अपनी किस्मत लिखता है।

सहज सरल भाषा में दिए जवाब - - छात्राओं ने कैरियर से संबंधित कई सवाल भी किये जिसे श्री साहू ने बड़ी विनम्रतापूर्वक व सरल सहज भाषा में सवालों का जवाब दिये । छात्राओं ने इस सत्र को अत्यंत उपयोगी और प्रेरक बताया। कार्यक्रम का सफल संचालन डाॅ.बी.के.भगत के द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन न डाॅ.आर.के.बारीक ने किया। अंत में प्राचार्य डाॅ.उमा नेगी ने अतिथि प्रमोद साहू को प्रतीक चिन्ह भेंट करते हुए आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्राओं के व्यक्तित्व और कैरियर विकास के लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध होते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो.आर.के.राठौर,अंकित खड़िया, प्रो.चन्द्रकांत वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।









