जेसीआई रायगढ़ सिटी महिला विंग ने गौशाला में की गौ सेवा

रायगढ़ - - समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी जेसीआई रायगढ़ सिटी महिला विंग ने 28 अक्टूबर को गौ सेवा का एक सराहनीय आयोजन किया। विंग की सदस्यों ने शहर की एक स्थानीय गौशाला पहुंचकर गौ माता की सेवा की। वहीं इस अवसर पर, जेसीआई महिला विंग की सभी सदस्यों ने गायों को  हरा चारा, गुड़, दलिया, या फल ,रोटी ,आदि ,खिलाया और गौशाला की साफ-सफाई में अपना योगदान दिया।  जेसीआई रायगढ़ सिटी महिला विंग की अध्यक्ष भारती मोदी  ने बताया, "गौ माता में आस्था और सेवा हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है। हमारी महिला विंग का उद्देश्य सिर्फ सामाजिक जागरूकता फैलाना ही नहीं, बल्कि ऐसे जीव सेवा के कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाना है। गौ सेवा से हमें आत्मिक शांति और संतोष मिलता है। इस आयोजन में भारती मोदी, मिशु मित्तल, रेनू गोयल, अनुराधा अग्रवाल, गायत्री बेरीवाल, पायल गोयल, शिल्पा तायल, सोनल गोयल , पालक जैन,सहित महिला विंग की कई सक्रिय सदस्य उपस्थित रहीं। सभी ने गौ माता के महत्व पर प्रकाश डाला और लोगों से गौ सेवा के लिए आगे आने की अपील की। गौशाला में गौ माता की सेवा करना एक पवित्र कार्य माना जाता है, और जेसीआई रायगढ़ सिटी महिला विंग ने इस कार्य को करके समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का पालन किया है। जेसीआई रायगढ़ सिटी महिला विंग को इस पुण्य कार्य के लिए बधाई! यह कार्य निश्चित रूप से समाज में एक अच्छा संदेश दिया है। उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से संस्था के पीआरओ जेसी सीए अमन मित्तल ने दी।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page