लोक मंगल गान के साथ उगते सूर्य देव की हुई आराधना

शहर में छठ पूजा महापर्व की रही धूम

रायगढ़ - - नहाए खाए, खरना पूजा और डूबते हुए सूर्य देव का पहला अर्घ्य देने के बाद आज धार्मिक परंपराओं का पालन करते हुए व्रतियों व श्रद्धालुओं ने छठी मैया पूजा - अर्चना के अंतर्गत उगते हुए भगवान सूर्य देव को श्रद्धा का दूसरा अर्घ्य अर्पित कर अपने व्रत संकल्प को पूरा किया। वहीं शहर का घाट भगवान भास्कर के पवित्र मंत्र व छठी मैया के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

सुबह व्रती पहुंचे घाट - - पूजा परंपरा के अनुरुप आज हजारों श्रद्धालुगण सुबह पांच बजे पुनः अपने घर से पूजा सामग्री लेकर ढोल - नगाड़े, आतिशबाजी व छठी मैया के लोक गीत भजन के साथ अपने - अपने निर्धारित घाट पहुंचे और स्नान कर पूजा - अर्चना किए। इसके पश्चात उन्होंने उगते हुए भगवान भास्कर को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धा का दूसरा अर्घ्य अर्पित कर अपने संकल्प को कठोर व्रत नियमों का पालन करते हुए पूरा किए। इसके पश्चात घर आकर फलाहार ग्रहण किए।

प्रसाद पाने लगी लंबी कतारें - - शहर के कयाघाट, जूटमिल घाट, सर्किट हाउस स्थित बनाए गए महादेव घाट सहित अनेक पूजा स्थानों में भगवान सूर्य देव को जल अर्घ्य करने के बाद। प्रसाद पाने श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रही व सभी स्थानों में सुबह पांच बजे से साढ़े सात बजे तक धार्मिक खुशी का माहौल रहा। वहीं महापर्व छठ पूजा की खुशी में जमकर सर्वत्र आतिशबाजी की गई। जिसका बच्चों ने पूजा के साथ भरपूर आनंद लिया।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page