विश्व ओजोन दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

संबलपुरी हायर सेकेंडरी स्कूल में हुआ विविध आयोजन रायगढ़ - - ओजोन परत को बचाने के लिए वैज्ञानिक खोजों और शोधों को वैश्विक स्तर पर ठोस कार्यवाही में बदलने के लिहाज से छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, रायगढ़ कृत संकल्पित है।

उक्ताशय के विचार मुख्य रसायनज्ञ नवीन चन्द्र मालवीय ने विश्व ओजोन दिवस पर शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल संबलपुरी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। श्री मालवीय ने कहा कि हमें पर्यावरण संरक्षण के लिए कम से कम प्लास्टिक का उपयोग करना चाहिए और इसके री-साइकिलिंग को प्रेरित किया। मुख्य रसायनज्ञ ने मिलेट्स जैसे रागी, कोदो-कुटकी, ज्वार-बाजरा आदि खाद्य पदार्थों का सेवन करने पर बल दिया। यही नहीं उन्होंने मौजूदा दौर में अधिक से अधिक सायकल चलाने सहित बैटरी चलित वाहनों का उपयोग करने की सलाह दी। तो वहीं प्रोजेक्टर के माध्यम से पर्यावरण जागरुकता के महत्व को समझाया और शपथ भी दिलाई।

इसके पूर्व पर्यावरण विभाग की जूनियर साइंटिस्ट हिमश्वेता खाखा ने प्रायमरी, मिडिल एवं हायर सेकेण्डरी के छात्र-छात्राओं के बीच रंगोली, पेंटिंग और क्वीज कांप्टीशन कराया, जिसमें विजयी प्रतिभागियों को चीफ साइंटिस्ट श्री मालवीय ने पुरुस्कृत किया। इसके पश्चात पर्यावरण विभाग की ओर से शाला परिसर में नीम, पीपल आदि के पौधे भी रोपित किए गए।

इस अवसर पर संस्था प्रभारी त्रिलोचन प्रसाद चौधरी, व्याख्याता तरुण कुमार राठौर, सुधीर कुमार ठेठवार, श्रीमती सुचिता भगत, संगीता राठौर, अर्चना लकड़ा, मीनाक्षी देवांगन, नजमा बानो, अंजलि देहरी, सुश्री असीमा तिर्की, पीटीआई उष्मा पटेल, शिक्षक संदीप बाखला, विकास कुजूर, पर्यावरण विभाग की ओर से प्रेम सिंह, अगमदास पटैलिया, कमल किशोर भोय, मनीषा चौहान, सुचि द्विवेदी, पंकज सिंह, जयकिशन बरेठ, संजय भोय, नीलेश यादव समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page