प्रणवम महोत्सव में रायगढ़ की 4 साल की बेटी इदिका मित्तल ने तीसरा स्थान किया हासिल

रायगढ़ - - प्रणवम फेस्ट 2025 प्रदर्शन कला (संगीत और नृत्य) का उत्सव विगत 28 अगस्त से 2 सितंबर, 2025 तक बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित किया गया। जानकारी के मुताबिक जिसका आयोजन श्वेता नायर की साईं नृत्य निलयम द्वारा किया गया। वहीं इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों के लिए विभिन्न शास्त्रीय और गैर-शास्त्रीय नृत्य और संगीत श्रेणियां शामिल हैं। इस कार्यक्रम में लगभग 12 सौ बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी। कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम में चल रहे प्रणवम महोत्सव में शहर के मालधक्का रोड निवासी दीपक मित्तल और प्रीति मित्तल की 4 वर्षीय बेटी इदिका मित्तल ने सब जूनियर केटेगरी के नॉन क्लासिकल डांस में अपनी शानदार प्रस्तुती देकर तीसरा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया और  इदिका के मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। इदिका की इस सफलता पर उनकी दादी लक्ष्मी मित्तल, दादा शिव मित्तल व स्वजनों ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। इदिका आयात कथक डांस एकेडमी रायगढ़ में अपनी गुरु तब्बू परवीन व अनुजा से कथक की शिक्षा प्राप्त कर रही।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page