रायगढ़ - - नांसिया स्कूल में आगाज़ – एक नई पहल संस्था द्वारा विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सम्मानित मोनिका इजारदार के विशेष मार्गदर्शन में विगत दिवस किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिए।

इस पहल का उद्देश्य बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि और नवाचार की सोच को प्रोत्साहित करना था। इस नेक पहल की स्कूल प्रबंधन ने सराहना की व बच्चों को भी अत्यधिक पसंद आया। वहीं इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आगाज़ हेड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सम्मानित मोनिका इजारदार, मास्टर ट्रेनर जय चौहान, राजेंद्र साहू का सराहनीय योगदान रहा।








