अमाया में रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

वरिष्ठ संपादक उदयराम थवाईत ने किया ध्वजारोहण

रायगढ़ - - शहर की अग्रणी सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील के सदस्यों ने अध्यक्ष रोटेरियन कमलेश अग्रवाल के विशेष मार्गदर्शन में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर प्रोग्राम चेयरमैन रोटेरियन सुनील गुप्ता व को-चेयरमेन विनय केडिया के सानिध्य में शहर के छातामुडा स्थित अमाया में यादगार ढंग से स्वतंत्रता दिवस का आयोजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अविभाजित मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार व जिले के अत्यंत लोकप्रिय अखबार दैनिक केलो प्रवाह के संपादक उदयराम व चार्टर प्रेसीडेंट संतोष टिबरेवाल की गरिमामय उपस्थिति में किया।

सर्वप्रथम क्लब सदस्यों ने भारत माता की तस्वीर में दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए। इसके पश्चात मुख्य अतिथि वरिष्ठ संपादक उदयराम थवाईत ने ध्वजारोहण किया और सभी ने मधुर स्वर में राष्ट्रगान किया। वहीं कार्यक्रम स्थल भारत माता के जयकारे व वंदेमातरम के जयघोष से गुंजित हो गया। संपादक श्री थवाईत ने उपस्थित सभी लोगों को व जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

इसके पश्चात उपस्थित सभी लोगों को और राहगीरों को प्रसाद बांटे। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, चार्टर प्रेसीडेंट संतोष टिबरेवाल, रोटेरियन अनूप अग्रवाल, रोटेरियन विनोद बट्टीमार, रोटेरियन गौरीशंकर नरेडी, रोटेरियन संतोष नायर, रोटेरियन प्रीतपाल सिंह टूटेजा, रोटेरियन दिनेश अग्रवाल, रोटेरियन संजय सोनी,रोटेरियन विशाल सारस्वत, रोटेरियन अरविंद गर्ग, रोटेरियन अजय अग्रवाल, रोटेरियन राजेन्द्र सिंह सहित सभी क्लब के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page