लॉयंस क्लब रायगढ़ दिव्य उर्जा की नवगठित कार्यकारिणी ने ली शपथ

विनिया कारमोरे बनी अध्यक्ष, अनिता कपूर सचिव, वृन्दा साहू कोषाध्यक्ष

रायगढ़ - - लॉयंस क्लब रायगढ़ दिव्य ऊर्जा के शपथ ग्रहण और डॉक्टर सम्मान कार्यक्रम होटल एकॉर्ड में आयोजित किया गया। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई ध्वज वंदना लॉ मीरा पासवान द्वारा पढ़ी गई व अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ एवं पुष्प माला व पौधों से किया गया। वहीं गणेश वंदना पर नृत्य  "लावण्या अगाशे" द्वारा प्रस्तुति दी गई। इसके पश्चात कार्यक्रम के आरम्भ में अध्यक्ष लॉ अंजू बसंल  द्वारा स्वागत भाषण दिया गया तत्पश्चात सचिव ने प्रतिवेदन  व कार्यक्रम की रुप रेखा की जानकारी दी ।

आज पौधारोपण अति आवश्यक है - - मुख्य अतिथि सुनील ल रामदास का जीवन परिचय उमा तोमर ने पढा। व उनके सामाजिक सेवा कार्यो, धार्मिक आयोजनों युवावर्ग के लिए खेल तथा पर्यावरण हेतु विकास पर प्रशंसनीय कार्य किये जाते हैं। अपने उद्धबोधन में मुख्य अतिथि सुनील रामदास ने क्लब  के कार्यो की प्रशंसा की और सुझाव दिया कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें जितने भी पौधे लगेंगे व उपलब्ध करा देगें। आज पौधारोपण अतिआवश्यक है। वहीं शपथअधिकारी VDG-2  लॉयन  पवन मलिक ने बेहतरीन तरीके से शपथ दिलाई तथा नवगठित पदाधिकारियों का डिस्ट्रिक्ट की पिन से लॉयन मंची मलिक ने सम्मान किया व अनिता कपूर को उत्कृष्ट कार्य करने हेतू इन्टरनेशनल पैन से सम्मानित किया गया।

दायित्वों को मिलकर निभाएंगे - - अध्यक्ष विनिया करमोरे ने अपने उद्धबोधन मे कहा कि वो अपने दायित्वों को अच्छे से निभायेगीं और एकजुट होकर कार्य करेंगी और दिव्य ऊर्जाक्लब का नाम रोशन करेगीं।कीनोट स्पीकर लॉयन रिपुदमन पूसरी ने मिशन 1.5 मिशन की सफलता के लिए एकजुट होकर काम  करने का आव्हान किया और रिपोर्टिंग पर विशेष  ध्यान देने के लिए मार्गदर्शन दिया व नवगठित टीम का स्मृति चिन्ह भेंट किये साथ ही पहली बार शानदार मंच संचालन कर रही रीता श्रीवास्तव व निवृत्तमान  अध्यक्ष अंजू बंसल का सम्मान किया। साथ  ही एक विशेष हार्स पिन से पूरे मंच और सदन के सभी मेम्बर्स का सम्मान किया गया।वहीं पीडीजी लायन राजकुमार अग्रवाल  जी ने दिव्य ऊर्जाक्लब की प्रशंसा की और बताया की दिव्य उर्जा क्लब की डिस्ट्रिक्ट मे एक अलग पहचान है और उत्साह बढाया।

दी गई महत्वपूर्ण जानकारी - - विशिष्ट अतिथि पीडीजी लॉयन शैलेश अग्रवाल ने दिव्य ऊर्जाक्लब के कार्यो की प्रशंसा की और मेम्बरशिप  ग्रोथ पर ध्यान देने व महत्वपूर्ण जानकारी दी। लॉयन आशीष अग्रवाल, बिलासपुर जीएलटी कोआर्डिनेटर ने अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और जोन चेयर पर्सन को लायंस पिन देकर सम्मानित किया। और समय समय पर ट्रेंनिंग एवं लीडरशिप कार्यक्रम आयोजित करने की बात कहीजोनचेयरपर्सन पुरंजन पटेल  ने क्लब के  प्रोत्साहन हेतु कार्यो की प्रशंसा की और ज्यादा से ज्यादा गतिविधियां करने का अनुरोध किया।

इनकी रही उपस्थिति - - दिव्य ऊर्जाक्लब द्वारा  शपथग्रहण के अवसर पर हर साल की तरह इस साल भी डाक्टर सम्मान कार्यक्रम किया गया जिसमे डॉ.के.डी  पासवान, डॉ.राजू अग्रवाल, डॉ. आदर्श कपूर ,डॉ.हरीश वाए .एस.डॉक्टर प्रशांत अग्रवाल , डॉ.आंचल अग्रवाल , डॉ रवि कपूर, डॉ निशा कपूर की सराहनीय उपस्थिति रही और क्लब द्वारा उनका सम्मान  किया गया, पूर्व अध्यक्षो के साथ साथ  विभिन्न क्लब से आये अध्यक्षो का भी सम्मान  किया गया। इसी तरह सभी मंचासीन अतिथिगणो का सम्मान  स्मृति चिन्ह से किया गया अंत मे आभार उमा तोमर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशेष रुप से लॉयंस क्लब ऑफ रायगढ सिटी क्लब से अध्यक्ष लॉयन रामनिवास मोड़ा,सचिव लॉयन अरुण गोयल,लॉयन जगतरामका, मिडटाऊन अध्यक्ष लॉयन ओमप्रकाश अग्रवाल, प्राइड अध्यक्ष पूनम सिँह, सचिव नेहा अग्रवाल, आशा बेरीवाल, दिव्य शक्ति प्रमुख  कविता बेरीवाल की सराहनीय उपस्थित रही।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page