सर्वे भवन्तु सुखिनःसर्वे संतु निरामयः - - पूनम सिंह

लॉयंस क्लब ऑफ रायगढ़ प्राइड ने की पूजा अर्चना

रायगढ़ - - शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था लॉयंस क्लब रायगढ़ प्राइड अध्यक्ष पूनम सिंह की अभिनव पहल से सभी सदस्य सामाजिक कार्य के अतिरिक्त समयानुसार धार्मिक कार्यक्रम में भी अपनी विशेष भूमिका का निर्वहन नितदिन कर रहे हैं। जिसका सकारात्मक असर भी समाज में देखने को मिल रहा है।धार्मिक कार्यक्रम के अन्तर्गत पवित्र सावन माह के आज अंतिम सावन सोमवार चार अगस्त को अध्यक्ष पूनम सिंह व सचिव डॉ नेहा अग्रवाल को शहर के वार्ड नंबर एक स्थित महामृत्युंजय मंदिर धार्मिक अनुष्ठान केंद्र के आचार्य पंडित रंजन महाराज ने विशेष रुप से आमंत्रित किए थे उनके आमंत्रण को श्रद्धा से स्वीकार कर अध्यक्ष पूनम सिंह व सचिव डॉ नेहा अग्रवाल पूजा आराधना के धार्मिक भव्य आयोजन में शामिल हुईं व समाज के लोगों की खुशहाली व सुख शांति के लिए महादेव भोलेनाथ की पूजा - अर्चना कर जलाभिषेक कर प्रार्थना कीं। वहीं इस अवसर पर मंदिर के सभी सुयोग्य पंडितों की विशेष उपस्थिति रही व श्रद्धालुओं का भी दर्शन पूजन करने रेला लगा रहा।

सभी के देव हैं महादेव - - अध्यक्ष पूनम सिंह ने कहा कि सावन का पवित्र महीना है और अंतिम सोमवार भी। इसलिए हमने आचार्य पं रंजन महाराज के निमंत्रण को स्वीकार कर श्रद्धा से शामिल हुए। भगवान भोलेनाथ जी की पूजा कर अत्यधिक आत्मिक खुशी हुई। देवो के देव महादेव जी से यही प्रार्थना है कि सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया। सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चित् दुःख भाग भवेत्।

अनंत है शिव जी की महिमा - - सचिव डॉ नेहा अग्रवाल ने कहा कि इस ब्रम्हांड में शिव जी की महिमा अनंत है। वे औखड़ महादानी हैं और सभी के प्रति समत्व का भाव रखते हैं इसलिए मनुष्य, देव, गंधर्व, किन्नर भूत, पिशाच सभी उनकी आराधना करते हैं। पवित्र सावन महीना और सोमवार का दिन उनको अतिप्रिय है। इसलिए सभी लोग कल्याण की भावना से सावन माह में विशेष पूजा करते हैं। आज सावन माह के अंतिम सोमवार को दर्शन - पूजन कर अत्यधिक खुशी हुई। भोलेनाथ जी सभी की मनोरथ पूरी करें ।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page