लॉयंस क्लब रायगढ़ मिडटाउन की अभिनव पहल
रायगढ़ - - शहर की अग्रणी सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था लॉयंस क्लब मिडटाउन के सदस्यगण अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ओमी के विशेष मार्गदर्शन में सभी मिलकर सामाजिक कार्य को निरंतर नवआयाम दे रहे हैं। इन्हीं सेवा कार्य के अंतर्गत अभिनव पहल करते आज शहर के स्टेशन चौक में हाईक्वालिटी का सीसीटीवी कैमरा चारों तरफ लगाए गए हैं। जिससे शहर की सुरक्षा में सहायता मिलेगी साथ अपराधियों पर भी अंकुश लगेगा।

एसपी ने किया शुभारम्भ - - लॉयंस क्लब मिडटाउन के इस अभिनव सामाजिक कार्यक्रम में शहर के बेहद उर्जावान एसपी दिव्यांग पटेल बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए। वहीं क्लब के सभी सदस्यों ने एसपी श्री पटेल का गुलदस्ता से आत्मीय सम्मान किया। इसके पश्चात उन्होंने सीसीटीवी कैमरा का उद्घाटन किया। वहीं उन्होंने लॉयंस क्लब मिडटाउन के सदस्यों द्वारा किए जा रहे सामाजिक सेवा कार्य की दिल से सराहना करते हुए अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ओमी व सभी सदस्यों को शुभकामनाएँ दी। वहीं अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि लॉयंस क्लब ने इस निगरानी प्रणाली के लिए अपना योगदान दिया है, जिसका उद्देश्य शहर की सुरक्षा और निगरानी को बढ़ावा देना है।


इनका रहा योगदान - - वहीं लॉयंस क्लब मिडटाउन के इस सामाजिक जनहित के कार्य में अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ओमी, सचिव अमित मोदी, कोषाध्यक्ष लॉयन बृजमोहन अग्रवाल, विनोद अजंता पूर्व अध्यक्ष, राजेश बब्बल, राजेश आरडीएस, अरुण अग्रवाल, प्रकाश निगानिया, लॉयंस क्लब सिटी से अध्यक्ष रामनिवास मोड़ा, प्रेम अग्रवाल, अरुण गोयल सहित अनेक सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। वहीं इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की भी उपस्थिति रही।









