अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के राष्ट्रीय सचिव इंजीनियर एस डी यादव का कोरबा पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

रायगढ़ - - अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के राष्ट्रीय सचिव इंजीनियर एस डी यादव अपने प्रवास पर कोरबा पहुंचे श्री यादव के कोरबा पहुंचने पर युवा प्रकोष्ठ एवं महिला प्रकोष्ठ के सदस्यों ने भव्य स्वागत किया। राष्ट्रीय के साथ प्रदेश सचिव सुश्री ममता यादव का भी स्वागत किया गया।

राष्ट्रीय सचिव ने दोनों इकाइयों की समीक्षा बैठक ली जिसमें हर माह एक बैठक अनिवार्य रूप से लेने के निर्देश दिए, सदस्यता अभियान चलाया जाए, तथा समाज में जागरूकता लाकर कुरीतियों को दूर करना है, शिक्षा पर ध्यान देकर बच्चों को खूब पढाएं, रेजांगला रज कलश यात्रा के कोरबा के सफल कार्यकम हेतु सुश्री ममता यादव एवं पूरी टीम को बधाई दी, 18नवंबर 2025को दिल्ली में जंतर मंतर पर आयोजित रेजांगला रज कलश यात्रा के पूर्ण होने हेतु आयोजित राष्ट्रीय कार्यकम में छत्तीसगढ़ से अधिक अधिक लोगों को शामिल होने हेतु अनुरोध किया।

वहीं कोरबा जिले से ज्यादा लोगों को शामिल करने हेतु अपील की। इस कार्यकम में पूरे भारत देश के सभी राज्यों से लाखों की तादाद में यदुवंशी भाई शामिल हो रहे हैं। युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अनूप यादव के,पिताजी रेशम लाल यादव हिन्द खदान मजदूर फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। इंजीनियर एस डी यादव राष्ट्रीय एवं प्रदेश सचिव सुश्री ममता यादव ने उनके घर दीपिका जाकर महासभा छत्तीसगढ़ की ओर से अभिनंदन कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। समीक्षा बैठक में युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अनूप यादव, दुर्गेश यादव, मनीष, सानिध्य, राजू, गोलू, केशर तथा महिला प्रकोष्ठ से शर्मीला यादव, रामेश्वरी यादव, सुनसरी यादव, राजकुमारी यादव, शैलेंद्री, उमा, सीता , द्रोपदी यादव, अंबिका यादव, मेघा, प्रभा यादव, सीता, उमा यादव उपस्थित थी।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page