Homeदेश-राज्यसात दिवसीय विशेष शिविर "नशा एवं टीवी मुक्त समाज के लिए युवा"...

सात दिवसीय विशेष शिविर “नशा एवं टीवी मुक्त समाज के लिए युवा” कार्यक्रम का हुआ समापन

spot_img

रायगढ़ – – शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबद्ध राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़े भंडार का का शादी विशेष शिविर सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह भव्यता के साथ कार्यक्रम अधिकारी पुष्पांजलि दासे के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में लोकेंद्र डनसेना ,सुरेश डेज़रे, नंदिनी साहू के सहयोग से नगर पंचायत अध्यक्ष पुसौर प्रतिनिधि मोहित सतपथी के मुख्य आतिथ्य,में जनपद पंचायत अध्यक्ष हेमलता चौहान,जनपद पंचायत सदस्य कृष्णा प्रधान के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ।


समापन समारोह की शुरुआत मंगल दीप रा से यो प्रेरणा पुरुष स्वामी विवेकानंद जी के समक्ष प्रज्वलित कर किया गया। गीतांजलि, पूनम,तेजस्विनी द्वारा मधुर कंठ से स्वागत गीत , भूमिका एवं साथी द्वारा मनमोहक, सुआ नृत्य प्राथमिक शाला आडमुडा के छात्राओं द्वारा जश गीत, और छत्तीसगढ़ी नृत्य की प्रस्तुति देकर अतिथियों का स्वागत किया।कार्यक्रम अधिकारी पुष्पांजलि दासे ने शिविर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जिसमें जल संरक्षण,पौधारोपण, स्वच्छता अभियान, टी बी मुक्त समाज , ग्राम सर्वे के अंतर्गत शौचालय, और गंभीर बीमारियों जल स्त्रोत के बारे में , तथा शिविर दिनचर्या एवं कार्यों का उल्लेख किया।
मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनि मोहित सतपथी ने राष्ट्रीय सेवा योजना को नेतृत्व का पाठशाला बताकर सेवा कार्य को महान बताते हुए आजीवन सेवा संकल्प लेने को कहा।


जनपद पंचायत अध्यक्ष हेमलता चौहान द्वारा शिविरार्थियों के कार्यों को मुक्त कंठ से सराहना करते हुए बालिकाओं के नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा की तथा सभी को मोबाइल एवं व्यसनों से दूर रहने के लिए आग्रह किया। वहीं जनपद पंचायत सदस्य कृष्णा प्रधान ने बोर्ड परीक्षा में टॉप करने पर 10000 राशि देने की घोषणा करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में सतत न्याय कीर्तिमान गढ़ने के लिए आग्रह किया।महिला मोर्चा जिला मंत्री खीर कुमारी डनसेना ,अनुपम पॉल प्रदेश अध्यक्ष सांस्कृतिक ,रघुनाथ कौंध सांसद प्रतिनिधि,प्रदेश सह संयोजक कृषि ,सिंचाई प्रकल्प,राजेश बेरीवन, राजकुमार छत्तर, यशवंत प्रधान, शिक्षण समिति सदस्य शा उच्च मा वि बड़े भंडार रामेश्वर निषाद गणमान्य नागरिक आढमुडा,ने सभा को संबोधित करते हुए समाज के विकास में युवा भागीदारी की बात कही तथा श्रेष्ठ समाज का निर्माण में युवा शक्ति का महत्व को बताया। शिविरार्थियों को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र वितरण किया गया।कार्यक्रम का संचालन पुष्पांजलि दासे एवं आभार प्रदर्शन सेवा निवृत्त शिक्षक संतोष प्रधान विषय विशेषज्ञ शाला विकास समिति शास उच्च मा वि बड़े भंडार द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में,एनटीपीसी लारा, प्राचार्य महलोई,सीएससी महलोई अनिल कुमार पंडा,सीएससी झलमला अर्जुन कुमार पंडा, सीएससी पंच पारा श्रवण कुमार साव,शाला विकास समिति शास प्राथमिक शाला आडमुडा के अध्यक्ष गजानन्द पटेल,ठंडा राम बंजारा,पंच श्रीराम साव,पंच केशव पाव, लव कुमार महापात्र,डिग्री लाल प्रधान,कार्तिक राम प्रधान,मोहन साव,पंच रोहित पटेल,हरिराम पटेल,महत्तर बंजारा, प्रधान पाठक मनोज चौहान,व्याख्याता बिनोदिनी शर्मा, प्रधान पाठक प्राथमिक शाला आडमुडा दिलेश्वर चौहान, टीकाराम कांटे, भरत गुप्ता,मेघनाथ निषाद बड़े भंडार से स्टाफ शबीना खान, घनश्याम कृष्ण, शेष देव सिदार, हेम कुमार सिडार, दिलेश्वरी जांगड़े, समेत बहुत अधिक संख्या में आडमुडा के ग्राम वासियों की भूमिका रही। शिविर के सफल संचालन में जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना संतोष नायक ,विकासखंड शिक्षा अधिकारी भुनेश्वर पटेल, सहायक शिक्षा अधिकारी उत्तरा सिदार,रुद्र एक्का, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद नायक, समाज कल्याण विभाग सुशील सिंग, कार्यक्रम अधिकारी मयंक शीतल डन सेना धनुआ डेरा एजुकेशन कॉलेज ,महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी ,।मितानिन आदि की भी सराहनीय योगदान रहा।ग्रामवासियों द्वारा शिविर का मुक्त कंठ से प्रशंसा किया गया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जनचर्चा सीजी डॉट इन
संपादक
हरिशंकर गौरहा "हरि"
केलो विहार कॉलोनी, रायगढ़ छत्तीसगढ़
मोबाइल नंबर - 9926992129
Jancharchacg@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments